फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   beeting bijli chaking teem

बिजली जांच टीम के साथ मारपीट, गालीगलौज

Fri, 19 Mar 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
beeting bijli chaking teem
घटना की जानकारी देता बिजली कर्मचारी एलएम अजेंद्र । - फोटो : CharkhiDadri
बिजली चोरी की जांच कर रही टीम के साथ मारपीट एवं अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मारपीट में बिजली निगम के लाइनमैन घायल हो गया। बिजली निगम के एसडीओ ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

बौंद कलां पुलिस को वीरवार को दी शिकायत में 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास के एसडीओ घनश्यामदास ने बताया कि वीरवार को जेई प्रदीप हुड्डा अपनी टीम के साथ चेकिंग पर थे। इस दौरान मुख्य बाजार स्थित एक घर पर दोपहर ढाई बजे उनकी टीम पहुंची। यहां बिजली मीटर में छेड़छाड़ की आशंका पर टीम ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए मीटर लोड जांचना शुरू किया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने सहायक लाइन मैन अजेंद्र के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके अलावा चेकिंग करने आई बिजली निगम की टीम के साथ गालीगलौज किया। बिजली निगम की टीम ने मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों को दी। एसडीओ बिजली निगम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed