{"_id":"5fa9904b8ebc3e5be028d02e","slug":"beaten-the-sub-postmaster-charkhidadri-news-rtk5820920190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में सब पोस्टमास्टर को डंडों से पीटकर युवक हुआ फरार, दोपहर बाद तक कामकाज रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में सब पोस्टमास्टर को डंडों से पीटकर युवक हुआ फरार, दोपहर बाद तक कामकाज रहा बाधित
विज्ञापन
डाकघर परिसर में सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र स्थित डाकघर के सब पोस्टमास्टर पर सोमवार सुबह एक युवक ने हमला कर दिया। डंडों से की गई सब पोस्टमास्टर की पिटाई डाकघर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार आरोपी महज छह सेकंड के अंदर सब पोस्टमास्टर पर डंडों से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल सब पोस्टमास्टर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, घटना के बाद डाकघर का कामकाज दोपहर बाद तक बाधित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल सब पोस्टमास्टर राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वो डाकघर आए थे। जायजा लेने के बाद वो अपने कैबिन में घुसे ही थे कि एक युवक हाथ में डंडा लेकर वहां पहुंच गया। राजीव ने बताया कि वो कुछ समझ पाते इससे पहले ही उक्त युवक ने डंडे से उन पर तीन वार कर दिए जिसो वो चोटिल हो गए। शोर सुनकर अन्य डाकघर कर्मी वहां पहुंचते इससे पहले ही आरोपी डंडा फेंककर वहां से फरार हो गया। घायल ने बताया कि आरोपी ने सिर पर गमछा बांध रखा था जबकि मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। उसने शॉल भी ओढ़ रखी थी।
वहीं, डाकघर कर्मचारियों ने हमलावर युवक का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसके तत्काल बाद कर्मचारियों ने घायल सब पोस्टमास्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी तेलूराम अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। अहम बात यह है कि आरोपी डाकघर परिसर में लगे सीसीटीवी में कुछ हो गया। सीसीटीवी अनुसार सुबह आठ बजकर 22 मिनट और 24 सेकंड पर आरोपी सब पोस्टमास्टर के कैबिन में दाखिल होता है और महज छह सेकंड के अंदर तीन वार कर वहां से फरार हो जाता है। इस वारदात के बाद डाकघर कर्मियों ने कड़ा रोष जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
50 से अधिक लोग लौट वापिस
सब पोस्टमास्टर के बाद डाकघर परिसर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वहां पड़े डंडे को अपने कब्जे में ले लिया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस जांच में कर्मचारियों के सहयोग करने के कारण दोपहर बाद तक डाकघर का कामकाज प्रभावित रहा और इस दौरान करीब 50 से अधिक लोग लौटे।
मैं नहीं जानता था कौन था आरोपी और क्यों किया हमला: सब पोस्टमास्टर
सब पोस्टमास्टर राजीव ने बताया कि उनकी डाकघर में न तो किसी ग्राहक से कोई कहासुनी हुई है और न ही उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी है। वो नहीं जानते कि आरोप कौन था और उन पर क्यों हमला किया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसके बाद ही हमले के कारण का खुलासा हो पाएगा। -तेलूराम, सिटी थाना प्रभारी।