फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bar association waits for voter list to arrive

Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन को मतदाता सूची आने का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bar association waits for voter list to arrive
कोर्ट परिसर में बना अधिवक्ताओं के चैंबर्स का भवन।
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन को हाईकोर्ट से अधिवक्ताओं की मतदाता सूची आने का इंतजार है। अब सूची के आने के बाद ही अधिवक्ता अपने दावे व आपत्ति जता सकेंगे। फिलहाल एसोसिएशन को जनवरी अंत तक मतदाताओं की सूची आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए एसोसिएशन के पास अभी मतदाताओं की सूची आनी है। सूची के आने बाद ही मतदाता अधिवक्ताओं की पहचान हो सकेगी और संख्या भी उसी दौरान पता चलेगी। कोर्ट में अधिवक्ता दो स्थानों पर काम करते हैं और दो पंजीकरण होने के कारण उन्हें किसी एक स्थान पर ही मतदान करना होता है। इसके लिए हाईकोर्ट मतदाताओं की सूची तय कर एसोसिएशन के पास भेजेगा। इसके बाद जिन अधिवक्ताओं की नाम सूची में नहीं होंगे या अन्य किसी समस्या को लेकर दावे व आपत्ति जता सकेंगे।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन प्रधान नसीब राणा ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से अभी मतदाताओं की सूची जारी नहीं की गई है। सूची आने के बाद ही मतदाता को सूची दी जाएगी और जिसका नाम इसमें होगा वह हस्ताक्षर कर पुष्टि करेगा। इसके बाद हाईकोर्ट फाइनल सूची जारी करेगा और इसमें शामिल मतदाता ही मतदान कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed