{"_id":"6585ccef6a36223fc40bb926","slug":"bar-association-executive-took-oath-of-secrecy-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11031-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने ली पद को गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने ली पद को गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की चुनी गई नई कार्यकारिणी का स्वागत करते सेशन जज दीपक अग्रवाल, एडीजे जसबीर कुंडू।
चरखी दादरी। स्थानीय कोर्ट कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को नवनियुक्त जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता चुनाव के चेयरमैन रहे ओमप्रकाश सांगवान व पवन बंसल तथा ओमप्रकाश पंवार ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने शिरकत की। बतौर विशिष्ट अतिथि रोहतक बार एसोसिएशन प्रधान अरविंद श्योराण व पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट जोजो ने आयोजन में सहभागिता की। प्रधान नसीब राणा सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ चुनाव आयोग चेयरमैन ओमप्रकाश सांगवान व पवन बंसल तथा ओमप्रकाश पंवार ने दिलाई।
इस दौरान बार के बाकी अधिवक्ताओं द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी व अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं के साथ किया गया। इसके साथ ही सभी को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। नवनियुक्त प्रधान व समस्त कार्यकारिणी ने इस जीत को सभी अधिवक्ताओं की विजय बताया। उन्होंने इसका श्रेय सभी साथियों को दिया।
नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं की प्रत्येक समस्या का तत्परता से हल करवाया जाए, अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी आती है तो निसंकोच उनसे व कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष रखें। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुचारू रखने व सभी मुवक्किलों को हरसंभव संविधान का पालन करवाने तथा कानूनी मदद देने के लिए सभी खुले दिल से काम करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश जसबीर कुंडू व पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी संदीप यादव, रामौतार पारिक, सौरव कुमार, मीनाक्षी यादव, सुमित कलोन, कंज्यूमर फोर्म चेयरमैन मंजीत नरीयाल सहित समस्त बार अधिकक्ता, कानूनी क्षेत्र से जुडे हुए वरिष्ठ नागरिक व अन्य लोग उपस्थित रहे।