फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bapodra defeated Premnagar team in a thrilling hockey match.

Charkhi Dadri News: हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में बापोड़ा ने प्रेमनगर की टीम को दी मात

Sun, 14 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bapodra defeated Premnagar team in a thrilling hockey match.
प्रतियोगिता में टीमों के साथ अतिथि व गणमान्य व्यक्ति। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव अचीना में चल रही तीन दिवसीय ऑल इंडिया ओपन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भी कई रोमांचक मुकाबले हुए। बाबा रामस्वरूप नाथ खेल समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा दूसरे प्रदेशों की कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से जयवीर पूर्व सरपं, प्रेम नंबरदार पूर्व सरपंच, सरपंच सुरेंद्र, बीआरएन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश, कोषाध्यक्ष रत्न यादव, सतेंद्र डीपीई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बापोड़ा ने प्रेमनगर को हराया।
विज्ञापन

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से युवा अनुशासन सीखते हैं। हार-जीत अधिक मायने नहीं रखती। मायने यह बात रखती है कि हमनें लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत कितनी की है। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को तंदरुस्त रखने के साथ-साथ नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रखता है। ऐसे में सभी युवाओं को जीवन में किसी न किसी खेल के साथ अवश्य जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed