फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bank officer Baban snatched bike, case registered against two people

Charkhi Dadri News: बैंक अधिकारी बबन हड़पी बाइक, दो लोगों पर केस दर्ज

Thu, 06 Jul 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bank officer Baban snatched bike, case registered against two people
चरखी दादरी। लोन की किस्तें लंबित बताकर बिरही कलां निवासी एक व्यक्ति से बाइक हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे एक वकील का फोन आने पर वारदात का पता चला। पीड़ित ने बताया कि बाइक ले जाने वाले दोनों आरोपियों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विकास ने बताया कि गत वर्ष उसने एक बैंक से लोन लेकर बाइक खरीदी थी। वो लगातार किस्त भर रहा था, लेकिन किसी कारणवश कुछ किस्तें वह समय पर नहीं पाया। वह रोज बाइक से दादरी आवागमन करता था। गत वर्ष 20 सितंबर को उसका भाई दीपक बाइक लेकर घर से दादरी किसी काम के लिए आया था। जब वह काम खत्म करके घर लौटने लगा तो दादरी बस स्टैंड के पास उसे दो युवक मिले। उन्होंने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और लोन की किस्त टूटने कारण उन्होंने बाइक जब्त कर ली।
विज्ञापन

उस दौरान उक्त दोनों युवकों ने कहा कि लोन की रकम चुकाने पर ही बाइक वापस मिलेगी। पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह बाद उनमें से एक शख्स उसे मिला। उसने कहा कि बाइक 53 हजार में बेचकर उसने लोन चुका दिया है और अब बैंक का विकास पर कोई पैसा बकाया नहीं है। विकास ने बताया कि 18 अप्रैल को एक वकील का फोन आया और उसने बताया कि लोन के 88 हजार रुपये चुकाने बाकी है। जब उसने वकील को उक्त बात बताई तो उसने कहा कि बैंक से किसी कर्मचारी ने उसकी बाइक नहीं ली और न ही उसकी बाइक बेचने के बाद आई राशि बैंक में जमा हुई है। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर विकास ने पुलिस को शिकायत देकर बाइक बरामद कराने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed