{"_id":"61c0ce7a834eeb0174188fad","slug":"bandkalan-chc-will-be-repaired-from-45-lakhs-charkhidadri-news-hsr619941458","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख से होगी बौंदकलां सीएचसी की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख से होगी बौंदकलां सीएचसी की मरम्मत
विज्ञापन
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। बौंदकलां सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन की मरम्मत के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी की मार्फत ही स्वास्थ्य केंद्र भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को 45 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। पुराना भवन जर्जर हालत में है और कई बार मलबा टूटकर गिर चुका है। गनीमत है कि अब तक कोई स्टाफ सदस्य या मरीज हतोहतात नहीं हुआ। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता के अनुसार 15 जनवरी तक काम शुरू करवा दिया जाएगा।
बौंदकलां सीएचसी पर करीब 22 गांवों की आबादी निर्भर है। इसके अधीन प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र भी आते हैं। सीएचसी की दैनिक ओपीडी करीब 70 रहती है और एक माह में करीब 1500 से अधिक मरीज यहां स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए पहुंचते हैं। सीएचसी का भवन काफी पुराना है और इसके चलते यहां कई बार छत और छज्जे से मलबा टूटकर गिर चुका है। इसके चलते यहां डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ सदस्य भय के साये में काम रहे हैं।
दूसरी ओर मलबा गिरने से मरीजों के भी घायल होने का अंदेशा रहता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भवन की मरम्मत के लिए 45 लाख का एस्टीमेट तैयार करके मुख्यालय भेजा था। इसके प्रोजेक्ट को अब मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसकी बजट राशि जारी होने की उम्मीद है। बजट आते ही राशि स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी टेंडर प्रक्रिया के जरिये भवन का मरम्मत करवाएगा।
विज्ञापन
ये होंगे काम
इस बजट से पीएचसी में मरम्मत के साथ जरूरत अनुुसार नया फर्श भी डाला जाएगा। छत की मरम्मत भी इसके तहत ही होगी। क्षतिग्रस्त दरवाजों, खिड़कियों और रोशनदान को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण संबंधी अन्य कमियों को भी इस बजट राशि से दूर किया जाएगा।
एमओ के अलावा अन्य स्टाफ भी है तैनात
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर के अलावा स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। यहां समय समय पर कर्मचारियों की वर्कशॉप भी आयोजित की जाती है। हालांकि सीएचसी पर कुछ पद अभी खाली पड़े हैं और लंबे समय से उन पर तैनाती का इंतजार है।
बौंदकलां सीएचसी भवन के मरम्मत के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाने की हमारी योजना है ताकि स्टाफ के साथ मरीजों को भी राहत मिल सके। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का प्रपोजल भी हमने भेजा हुआ है।
डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ।