{"_id":"67bb76b96167c4df7701ec19","slug":"ban-on-playing-dj-in-villages-charkhi-dadri-news-c-21-hld1018-572460-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अठगामा खाप के गांवों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अठगामा खाप के गांवों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध
Mon, 24 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी जिले में हुई सर्वजातीय अठगामा खाप की बैठक में शामिल पदाधिकारी।
चरखी दादरी। गांव गोठड़ा और संतोखपुरा में रविवार को सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की कार्यकारिणी की बैठकें हुईं। इन बैठकों में खाप के आठों गांवों में खुशी के मौके पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने प्रशासन से अनुरोध किया कि गांव और साथ लगते अन्य गांवों में प्रेम विवाह करने वालों की माता-पिता की सहमति होनी चाहिए।
बैठक में खाप के प्रधान रणबीर सिंह ने खाप संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि शादी का प्रमाणपत्र बनाने के लिए लड़का-लड़की के माता-पिता और गांव के नंबरदार आदि के हस्ताक्षर होने पर ही विवाह प्रमाणपत्र बनता है। इस प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाए। ऐसे मामलों में नंबरदार समेत माता-पिता की भी सहमति ली जाए। वहीं, विवाह, काज एवं दिशोठन में नाजायज खर्चे न किए जाएं।
सचिव करतार सिंह ने कहा कि नशामुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। विशेषकर युवाओं को इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में उपप्रधान रणबीर, सत्यवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजबीर, सरपंच दलबीर, पूर्व सरपंच जोगेंद्र, राजीव यादव, बबलू महराणा, जिले सिंह, राज सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।