फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ban on cracking and drona

Charkhi Dadri News: जिले में आतिशबाजी और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, प्रशासन अलर्ट

Sat, 10 May 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 10 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
ban on cracking and drona
फोटो 12
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस करते जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा व अन्य अधिकारी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग


- मुख्यमंत्री के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त ने दी जिला प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी, सोमवार तक सभी गांवों में लग जाएंगे सायरन
- मुख्यमंत्री ने विभागों को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, गलत सूचनाओं के प्रसार पर कसी जाएगी नकेल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भारत-पाक के बीच हुए युद्ध विराम के बाद भी जिला प्रशासन मुस्तैद है। प्रशासन ने जिले में आतिशबाजी करने और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी या कालाबाजारी धारा 163 के तहत प्रतिबंधित की गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त मुनीश शर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से लिए गए इन निर्णयों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी या कालाबाजारी पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। स्टॉक करने वालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केंद्र और राज्य सरकार के पोर्टलों पर वास्तविक समय के आधार पर अपनी सूची अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकस्मिक योजनाएं भी तैयार
मुनीश शर्मा ने बताया कि जिले में केंद्र और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार तैयारियां हैं। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए अग्रिम और आकस्मिक योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं।

- सचिवालय में बनाया कंट्रोल रूम
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी विभाग कम समय में आवश्यक उपाय लागू करने के लिए खुद को तैयार रखें। आपात स्थितियों के दौरान समन्वय बढ़ाने के लिए सचिवालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।


- गलत सूचनाएं फैलाने वालों का लगाया जाएगा पता
उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं के दृष्टिगत सख्त प्रवर्तन उपायों की आवश्यकता जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल और निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी सामग्री की प्रभावी रूप से निगरानी की जानी चाहिए। गलत सूचना फैलाने वाले सभी खातों को ट्रैक और बंद किया जाए।



- 12 मई से शुरू होगा सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स पंजीकरण शिविर
उपायुक्त ने वीसी के बाद बताया कि पूरे प्रदेश में 12 मई से सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का पंजीकरण शुरू होगा। जिले के 18 वर्ष की आयु से अधिक के युवा भी पंजीकरण करवा सकते हैं। आपात स्थिति में विभिन्न कामों की जिम्मेदारी वॉलंटियर्स को दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed