फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Balali's wrestler daughter Neha won bronze medal in Turkey

Charkhi Dadri News: तुर्किये में बलाली की पहलवान बेटी नेहा ने जीता कांस्य पदक

Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Balali's wrestler daughter Neha won bronze medal in Turkey
तुर्किये में आयोजित वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली नेहा सांगवान। 
झोझूकलां। बलाली की पहलवान नेहा सांगवान ने तुर्किये के इस्तांबुल में चल रही वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाया है। नेहा सांगवान ने अंडर-17 आयुवर्ग के 57 किलो भारवर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


नेहा के गुरु कृष्ण अखाड़ा खानपुर के संचालक कृष्ण सांगवान व कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि नेहा सांगवान ने अपने भारवर्ग में कुल पांच मुकाबले खेले। पहले मुकाबले में यूएसए की खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात देकर अपने विजयी अभियान की शुरुआत की। वहीं, दूसरे मुकाबले में इजिप्ट की खिलाड़ी को 8-3 से पछाड़कर दूसरा मुकाबला जीता। जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए तीसरे मुकाबले में चाइना की खिलाड़ी को 10-0 से एकतरफा मात दी। चौथे मुकाबले में कोरिया की खिलाड़ी को 10-0 से पछाड़ दिया। अंतिम मुकाबले में जापान की खिलाड़ी से नेहा 4-8 के अंतर से हार गई। चार मुकाबलों में सराहनीय खेल के दम पर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक देश की झोली में डालकर तिरंगा लहराया तथा जिले का नाम रोशन किया। नेहा ने चाइना व कोरिया की खिलाड़ियों को एक प्वाइंट भी नहीं दिया।
विज्ञापन


किर्गिस्तान में भी जीता था स्वर्ण पदक
बता दें कि इससे पूर्व 10 जून को नेहा सांगवान ने किर्गिस्तान में आयोजित हुई सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम भारवर्ग के लगातार तीन मुकाबलों में जापान, किर्गिस्तान व कजाकिस्तान की पहलवानों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






- नेहा सांगवान के खाते में यूं बढ़ती गई उपलब्धियां


- दिल्ली में अक्तूबर 2018 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक।

- 2022 में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।



- जुलाई 2022 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- सितंबर 2022 में राष्ट्रीय फेडरेशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।



- नवंबर 2022 में राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

- मार्च 2023 में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।



- अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय ओपन चयन स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

- जून 2023 में किर्गिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।



- अगस्त 2023 में तुर्किये के इस्तांबुल में हुई वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

-----------



पिता को बेटी पर नाज, लेकिन सोना न जीतने का है मलाल
नेहा के पिता गांव बलाली निवासी पूर्व सरपंच अमित ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। हालांकि उन्हें सोना न जीतने का मलाल है लेकिन बेटी की इस उपलब्धि पर नाज भी है। वह प्रयास करेंगे कि बेटी ओर अधिक मेहनत कर लगातार देश का नाम रोशन करती रहे। नेहा की जीत पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष चांद पहलवान, महासचिव कृष्ण लांबा सहित ग्रामीणों एवं कुश्ती प्रेमियों ने नेहा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed