फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Badra rained 20 mm in the morning and evening, maximum temperature dropped by three degrees.

Charkhi Dadri News: सुबह-शाम 20 एमएम बरसे बदरा, तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Thu, 19 Sep 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Badra rained 20 mm in the morning and evening, maximum temperature dropped by three degrees.
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को सुबह और शाम के समय अलग-अलग जगह बारिश हुई। शाम साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक जिले में करीब 20 एमएम बारिश दर्ज की गई और इसके चलते अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार के मौसम की स्थिति देखें तो सुबह ही आसमान में बादल छा गए। इसके बाद 10 बजे बारिश हुई जिससे मौसम खुशगवार हो गया और तापमान में भी गिरावट आई। इसके बाद शाम को भी आसमान में काली घटाएं छाई और छह से लेकर सात बजे तक बारिश हुई।
विज्ञापन

बता दें कि 13 सितंबर को हुई 74 एमएम बारिश से जिले में 40 से अधिक गांवों में खरीफ की फसलों में नुकसान हुआ है। खेतों से पानी की निकासी की जा रही है। मौसम विभाग मानसून की विदाई अभी नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक नया लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल रहा है जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव हो रहा है। इस मौसम प्रणाली की वजह से 19 सितंबर तक हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


कपास की फसल को नुकसान
बारिश से अब कपास की फसल में नुकसान हो रहा है क्योंकि कपास में फूल आने का समय है। बारिश से फूल गिर जाते हैं। पछेता बाजरे में बारिश से फायदा पहुंच रहा है। धान की फसल को भी बारिश से फायदा है। धान को तो सिंचाई की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जिले में अब तक 295 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed