फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Badminton competition: Tarun defeats Naksh and Bhavika defeats Yashasvi

बैडमिंटन स्पर्धा : तरुण ने नक्ष और भाविका ने यशस्वी को दी शिकस्त

Sat, 03 Jun 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Badminton competition: Tarun defeats Naksh and Bhavika defeats Yashasvi
मुकाबले के दौरान सर्विस रिटर्न करता ​खिलाड़ी।
चरखी दादरी। हीरा इंडोर स्टेडियम में चार दिवसीय सातवीं जिलास्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज हो गया है। स्पर्धा के पहले ही दिन अंडर-11 आयुवर्ग के मुकाबले करवाए गए और इस दौरान रोचक मुकाबले देखने को मिले। लड़कों के सिंगल वर्ग में तरुण ने नक्ष को खिताबी मुकाबले में 15-13, 11-15 व 15-13 से हराया। इसी प्रकार इस वर्ग के सेमीफाइनल में तरुण ने कुंज को 15-10, 8-15 व 15-12 से मात दी।
विज्ञापन


चार दिवसीय स्पर्धा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अग्रवाल वैश्य समाज के युवा प्रदेश महासचिव रवि गर्ग ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पार्षद कुलदीप सैनी आयोजन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत संरक्षक एचसी गोदारा, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट सुरेश गोयल, आईसी जैन, डाॅ. विजय शर्मा, सह सचिव दिनेश मुंजाल, दीपक शर्मा व सुनील गर्ग ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि गर्ग ने कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ियों का उत्साह दर्शा रहा है कि यहां के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाने का माद्दा रखते हैं। इस क्षेत्र में खेल के प्रति जुनून व प्रेम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अगर इसी प्रकार यहां के खिलाड़ी खेल को अपना समर्पण देते रहे तो वह दिन दूर नहीं जबकि दादरी का नाम बैडमिंटन क्षेत्र में एक अलग विशिष्ट पहचान दर्ज करवा लेगा।

ये रहे मुकाबलों के परिणाम
महासचिव लोकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा ने बताया कि पहले दिन अंडर 11 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। लड़कियों के वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भाविका ने सायना को 15-11, 9-15 व 16-14 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में यशस्वी सांगवान ने निधि सैनी को 15-8, 12-15, 15-13 से मात दी। खिताबी मुकाबले में भाविका ने यशस्वी को 15-13, 12-15 व 15-7 से मात देते हुए जीत हासिल की।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर संरक्षक तिलक जैन, डॉ. बीएन वर्मा, प्रधान पंकज जैन, सह सचिव दिनेश मुंजाल, उपप्रधान आईसी जैन व डाॅ. विजय शर्मा, तकनीकी सलाहकार कमेटी सदस्य मुकेश फौगाट, दीपक शर्मा, कोच नरेश सैनी, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अरुण जैन, प्रेस प्रवक्ता अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed