{"_id":"69012330102b16ed000325a3","slug":"badhra-sarv-karmchari-sangh-team-selected-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146767-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सर्व कर्मचारी संघ बाढड़ा की नई कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सर्व कर्मचारी संघ बाढड़ा की नई कार्यकारिणी गठित
Wed, 29 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। सर्व कर्मचारी संघ बाढड़ा का त्रिवार्षिक सम्मेलन कस्बे के ढिगावा रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक के तौर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सरोहा, जिला प्रधान यशपाल सांगवान, जिला सचिव मास्टर रामपाल, पीडब्ल्यूडी जिला प्रधान सत्यवीर सरोहा आदि मौजूद रहे।
बैठक में विभाग व यूनियन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठन के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान पद पर प्रविंद्र भांडवा, सचिव पद पर मास्टर अनिल कुमार बडराई, कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र साडौली, उपप्रधान पद पर राजबाला तथा संगठन सचिव के रूप में देवेंद्र को चुना गया।
नवनियुक्त प्रधान प्रविंद्र भांडवा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल किया जाना चाहिए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के साथ-साथ खाली पदों पर भर्ती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन बवाना के प्रधान रामभगत पटवारी, जिला सचिव संजीव श्योराण, एएचपीसी प्रधान बंसीलाल, सुभाष द्वारका, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।