{"_id":"5dd699168ebc3e54dd1cf907","slug":"babita-fogat-vivek-house-charkhidadri-news-rtk528602661","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान बबीता फोगाट की शादी की रस्में शुरू हुईं, विवेक के घर आकर दी गई शादी की चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान बबीता फोगाट की शादी की रस्में शुरू हुईं, विवेक के घर आकर दी गई शादी की चिट्ठी
Fri, 22 Nov 2019 01:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)

Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
बबीता फोगाट, विवेक सुहाग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल गर्ल एवं अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट और भारत केसरी रह चुके विवेक सुहाग की शादी की रस्मों की शुरूआत वीरवार से हो गई हैं। बबीता के परिजन शादी की चिट्ठी लेकर वीरवार को नजफगढ़ स्थित विवेक सुहाग के घर पहुंचे। शादी की चिट्ठी देने की पहली रस्म बेहद सामान्य तरीके से अदा की गई और इसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। एक दिसंबर को बबीता फौगाट और विवेक सुहाग शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
बबीता फौगाट सेलिब्रिटी होने के बावजूद बेहद सामान्य ढंग से सात फेरे लेंगी। बिना चमक-धमक के एक दिसंबर को शाम करीब नौ बजे वो विवेक सुहाग के संग परिणय सूत्र में बंधेगी। दो दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। बुधवार को बबीता व विवेक उन्हें शादी का निमंत्रण कार्ड देने दिल्ली पहुंचे थे। वहीं, दिग्गजों को निमंत्रण देने का दौर वीरवार को भी जारी रहा।
बबीता के भाई राहुल फौगाट ने बताया कि शुक्रवार को खेल मंत्री किरण रिजीजू, राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नितिन गडकरी को शादी का निमंत्रण दिया गया। राहुल ने बताया कि वीरवार से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बलाली गांव से बबीता के परिजन नजफगढ़ शादी की चिट्ठी लेकर पहुंचे और वहां सामान्य ढंग से रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन
बता दें कि करीब एक साल पहले गीता एवं बबीता की चचेरी बहन विनेश फौगाट ने सोमबीर राठी के साथ बेहद सामान्य ढंग से पैतृक गांव बलाली में ही शादी की थी जबकि उससे करीब एक साल पहले गीता फौगाट की शादी दादरी शहर की एक वाटिका में धूमधाम से की गई थी।
अब बबीता फौगाट की शादी भी बिन दान-दहेज की जाएगी और बारात में शामिल होकर महज 21 लोग ही बलाली पहुंचेंगे। दोनों घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राहुल ने बताया कि एक दिसंबर को शाम करीब छह बजे बारात बलाली पहुंचेगी और रात करीब नौ बजे फेरे संपन्न होंगे। उन्होंने बताया कि बारात छोटी होगी और उनके लिए पहलवानी खुराक ही तैयार की जाएगी।