फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Aware villagers presented example, 100% vaccination in 20 villages

जागरूक ग्रामीणों ने पेश की नजीर, 20 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aware villagers presented example, 100% vaccination in 20 villages
चरखी दादरी। कोरोना की दूसरी लहर पर विजय पाने वाले के बाद जिले में चल रहा वैक्सीनेशन कार्य ने प्रदेश के अन्य जिलों के लिए नजीर पेश की है। शनिवार और रविवार को जिले के आठ और गांवों ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का आंकड़ा छू लिया है। अब जिले में 20 गांव में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। अब तक तीन लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और महज 30 हजार लोग ही वैक्सीन लगवाने से अब वंचित हैं।
विज्ञापन

जिला फिर से कोरोना मुक्त हो चुका है और इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन में कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। जिले में एक सप्ताह से एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है, जबकि इन सात दिनों में 12 गांवों ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाया है। स्वास्थ्य विभाग व ग्रामीणों की सकारात्मक सोच की बदौलत ही 20 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन संभव हो पाया है। जिले के 50 गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक और 30 गांवों में अब तक 80 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में 90.90 प्रतिशत वैक्सीनेशन पुरा
दूसरी ओर जिले में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है और प्रतिदिन 600 से अधिक सैंपल अभी भी जांच के लिए विभाग की तरफ से लिए जा रहे हैं। अब तक जिले में दो लाख दस हजार सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 600 की रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक दादरी जिले में 90.90 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। दादरी जिले का गांव गोविंदपुरा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाला प्रदेश का पहला गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सब सेंटर सातों गांव कर चुके कवर
जिले के दो सब सेंटर मौड़ी व गोविंदपुरा पर तैनात स्टाफ इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन आने वाले सातों गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कर चुके हैं। दादरी ऐसा पहला जिला है, जिसके दो सब सेंटर के सभी गांव वैक्सीनेशन में कवर हुए हैं। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि मौड़ी सब सेंटर के अधीन रामनगर, मौड़ी व कपूरी आते हैं, जबकि गोविंदपुरा सब सेंटर के अधीन गोविंदपुरा, खोरड़ा, ढाणी सूरजगढ़ व किशनपुरा आते हैं। मौड़ी सब सेंटर की इंचार्ज डॉक्टर दीपिका ने अपनी टीम को बधाई दी है।
इन गांवों में हो चुका शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन
गांव आबादी 18 प्लस 45 प्लस
गोविंदपुरा 1082 327 235
किष्कंधा 1203 360 460
मांढी पिरानू 1261 629 322
बरसाना 2040 718 492
भागेश्वरी 3881 1009 970
गोकल 893 265 203
पंचगांव 935 405 171
गुडाना अहीर 765 288 213
रामनगर 1020 684 280
मौड़ी 1880 1332 548
कपूरी 335 216 61
ढाणी फौगाट 4850 2620 1050
खेड़ी सनवीाल 1729 843 341
घसोला 3712 1288 948
मंदौली 2240 1134 387
भैरवी 307 155 87
भीड़ भैरवी 470 210 60
खोरड़ा-किशनपुरा 2773 1011 855
आर्यनगर 1194 792 480
ढाणी सूरजगढ़ 800 280 171
जिले को मिली नौ हजार कोविशील्ड
जिले में शनिवार देर शाम ही नौ हजार वैक्सीन की खेप पहुंची हैं। डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है और जल्द ही जिले में मेगा सेशन लगाकर अधिक से अधिक लोगों को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में दो लाख 51 हजार लोग पहली और 49 हजार दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

जल्द ही जिले में वैक्सीनेशन कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। अब तक जिले के 20 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है और ऐसा करने वाला दादरी प्रदेश का पहला जिला है। हमारे दो सब सेंटर पर तैनात स्टाफ अपने क्षेत्र के सभी गांवों को कवर कर चुका है। वैक्सीनेशन से अभी जिले में 30 हजार लोग वंचित हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed