फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Attempt to capture center in village Kari Dharini, recommendation to cancel examination

Charkhi Dadri News: गांव कारी धारिणी में केंद्र कब्जाने का प्रयास, परीक्षा रद्द करने की सिफारिश

Sat, 04 Mar 2023 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 04 Mar 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture center in village Kari Dharini, recommendation to cancel examination
चरखी दादरी/बाढड़ा। शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को दसवीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा, संस्कृत व ड्राइंग की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान गांव कारी धारिणी स्थित केंद्र में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बना रहा। शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने केंद्र का शुक्रवार को हुआ पेपर रद्द करने की सिफारिश बोर्ड प्रशासन से की है। इस केंद्र में बाहर व अंदर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बना रहा। इतना ही नहीं भीड़ की ओर से परीक्षा केंद्र को कैप्चर करने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा के मद्देनजर डीसी, एसडीएम, शिक्षा बोर्ड चेयरमैन व डीईओ की फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नकल पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। डीईओ फ्लाइंग में शामिल दिनेश श्योराण ने बताया कि गांव सांवड़, बौंदकलां स्थित महाराणा प्रताप स्कूल, आदर्श स्कूल बौंदकलां, रॉयल स्कूल बौंदकलां व रानीला परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र फ्लाइंग इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने बताया कि गांव कारी धारिणी में बने परीक्षा केंद्र का जब निरीक्षण किया गया तो केंद्र के बाहर लोगों का जमावड़ा देखा गया। केंद्र में अव्यवस्था देखने को मिली जिससे परीक्षा की पवित्रता भंग हुई है। गेरा ने बताया कि कारी धारिणी परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को हुए पेपर को रद्द करने की सिफारिश बोर्ड प्रशासन से की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने चंदेनी व झोझूकलां परीक्षा केंद्रों का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि दादरी डीसी व एसडीएम की फ्लाइंग ने भी करीब 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 150 पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान
दसवीं की परीक्षा के चलते केंद्रों पर पुलिस जवान तैनात रहे। हालांकि कुछ केंद्रों पर जवानों की संख्या कम रही और इसके चलते बाहरी तत्व अपने मंसूबों में कामयाब भी हुए। शुक्रवार की परीक्षा में करीब 150 पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा कमान संभाली।

- बाढड़ा एसडीएम ने भी नकल करते पकड़ा एक विद्यार्थी
बाढड़ा एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने बाढड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक विद्यार्थी को नकल करते पकड़ा। उन्होंने कहा कि बाढड़ा उपमंडल में किसी भी सेंटर पर नकल नहीं होनी चाहिए। कोई लड़का सेंटर के बाहर पर्ची डालने के लिए खड़ा पाया गया तो उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा और उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी अपने पेपर की अच्छी तरह तैयार कर अपने दिमाग से परीक्षा में प्रश्न-पत्र को हल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed