फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Attack on two friends in Dadri, Miscreants dragged them out of the hotel and beat them brutally, one died

दादरी में दो दोस्तों पर हमला: बदमाशों ने होटल से बाहर घसीटकर बेरहमी से पीटा; एक की मौत, दूसरा रेफर

Wed, 29 May 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 May 2024 12:00 PM IST
सार

दादरी में एक युवक की हत्या मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो दोस्त होटल के कमरे में बैठकर पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान करीब दस-बारह युवक धारदार हथियार लेकर होटल में घुस गए और हमला कर दिया।

विज्ञापन
Attack on two friends in Dadri, Miscreants dragged them out of the hotel and beat them brutally, one died
मृतक और घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी स्थित एक होटल में पार्टी कर रहे दो दोस्तों पर मंगलवार देर रात धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, मृतक युवक के परिजनों के बयान शहर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के सैनीपुरा मौहल्ला निवासी राहुल और गोशाला चौक क्षेत्र निवासी आकाश मंगलवार रात पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ स्थित एक होटल के कमरे में बैठकर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान करीब दस-बारह युवक धारदार हथियार लेकर होटल में घुस गए। बदमाशों ने कमरे में बैठे आकाश और राहुल पर पहले अंदर हमला किया और इसके बाद उन्हें घसीटते हुए बाहर गली में ले आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहां करीब चार मिनट तक बदमाशों ने दोनों को घेरकर चाकू, ईंट, डंडों और फरसों से अनगिनत वार किए। आकाश के दम तोड़ने तक बदमाश उसे घेरकर पीटते रहे और इसके बाद बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, आकाश और राहुल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed