फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Attack on Tikait is an insult to farmers and working class: Harpal Bhandwa

टिकैत पर हमला किसान और कमेरा वर्ग का अपमान : हरपाल भांडवा

Mon, 05 May 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Attack on Tikait is an insult to farmers and working class: Harpal Bhandwa
बाढड़ा। किसानों की आवाज उठाने वाले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमला करना देश के किसान व कमेरे वर्ग का अपमान है। इसे भाकियू किसी सूरत में सहन नहीं करेगा। यूपी सरकार ने जल्द ही इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार नहीं किया तो भाकियू राष्ट्रीय स्तर पर रोष प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में कस्बे के सर छोटूराम किसान भवन में बैठक आयोजित की गई। हरपाल ने कहा कि जब से देश के किसान, नौजवान ने अपने अधिकारों के लिए करवट ली है तब से सरकारें इन पर किसी न किसी तरह झूठे आरोप लगाकर या उनके कार्यक्रमों में असामाजिक तत्व भेजकर माहौल को खराब करते हैं, जो न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत का परिवार तीन पीढ़ी देश के किसान व नौजवान के हितों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। भारत लोकतांत्रिक देश है। हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना सरकारों की जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल ने कहा कि यूपी में राकेश टिकैत की पगड़ी उछालना देश के अन्नदाता का अपमान है। इस मौके पर महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, रामौतार लाड, गिरधारी मोद, रणधीर हुई, सतबीर बाढड़ा, अत्तर सिंह, प्रताप हंसावास, करण सिंह, धर्मपाल सिंह, कमल सिंह हड़ौदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed