फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Athgama Khap Ghasaula will run a campaign against drugs

Charkhi Dadri News: नशे के विरुद्ध अभियान चलाएगी अठगामा खाप घसौला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Athgama Khap Ghasaula will run a campaign against drugs
बैठक के लिए अनाज मंडी में एकत्र हुए अठगामा घसौला खाप सदस्य।
चरखी दादरी। शहर स्थित नई अनाज मंडी में सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की कार्यकारिणी की रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खाप प्रधान रणबीर सिंह ने की। इस दौरान युवा वर्ग में फैल रहे नशा के खिलाफ सरकार के सहयोग से एक मुहिम चलवाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इसमें गांव घसौला, बलकरा, रामनगर, खेड़ी सनवाल, महराणा, पातुवास, गोठड़ा व संतोखपुरा से लोगाें ने भाग लिया। खाप ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांवों में जाकर नए सदस्य बनाने, अठगामा खाप के प्रत्येक गांव में जाकर युवाओं को समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ व पुरानी संस्कृति को कायम रखने के लिए जागरूक करने, शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर स्कूलों का दौरा करने, अभिभावकों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अठगामा खाप घसौला ने खनौरी व शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। साथ ही खाप ने रामनगर पूर्व सरपंच राजीव यादव को खाप प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उपप्रधान सतबीर शर्मा, सचिव करतार सिंह, राजबीर सिंह कोषाध्यक्ष, धर्मपाल संरक्षक, पवन कुमार, सुरेश कुमार, दयाराम, अत्तर सिंह, जगदीश, राजेश, जोगेंद्र व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed