फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   At the age of 79, Ramphal Phogat secured fourth place in the Vedanta Half Marathon

Charkhi Dadri News: 79 वर्ष की उम्र में रामफल फोगाट ने वेदांता हाफ मैराथन में हासिल किया चौथा स्थान

Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
At the age of 79, Ramphal Phogat secured fourth place in the Vedanta Half Marathon
रामफल फोगाट।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव कमोद निवासी 79 वर्षीय धावक रामफल फोगाट ने हाल ही में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित विश्वस्तरीय वेदांता हाफ मैराथन में चौथा स्थान हासिल कर अपने गांव व राज्य का नाम रोशन किया है। वेदांता हाफ मैराथन में लगभग 40 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रामफल फोगाट ने 10 किलोमीटर की दौड़ को 1 घंटा, 5 मिनट और 33 सेकंड में पूरा किया। दौड़ शुभारंभ सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की उपस्थिति में हुआ। इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में 79 वर्ष की उम्र में शीर्ष चार धावकों में स्थान बनाना अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है। रामफल फोगाट की खेल यात्रा केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है। वह अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 113 पदक अपने नाम कर चुके हैं। इनमें 8 अंतरराष्ट्रीय, 5 राष्ट्रीयस्तर और 100 मास्टर वेटरन वर्ग के पदक शामिल हैं। वर्ष 2018 में एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन की 10 किलोमीटर दौड़ में भी उन्होंने अपना समय रिकॉर्ड दर्ज कराया था।
विज्ञापन

हरियाणा दिवस पर होगा सम्मान
सर्वजातीय फौगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने रामफल फोगाट की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि 79 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने जिस उत्साह, मेहनत और लगन के साथ खेल के मैदान में अपनी पहचान बनाई है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि रामफल फोगाट ने फोगाट खाप ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का मान बढ़ाया है। इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि के सम्मान में 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर सर्वजातीय फोगाट खाप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सुरेश फोगाट ने हरियाणा सरकार से मांग की कि ऐसे प्रतिभाशाली और समर्पित वरिष्ठ खिलाड़ी को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ उचित राजकीय सम्मान भी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed