फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Article written by Chaitanya of Dadri published in the book titled Mann Ki Baat of the Prime Minister

Charkhi Dadri News: दादरी के चैतन्य का लिखा लेख प्रधानमंत्री की मन की बात नामक पुस्तक में प्रकाशित

Mon, 01 Jun 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Article written by Chaitanya of Dadri published in the book titled Mann Ki Baat of the Prime Minister
चरखी दादरी। पाहवा चौक के मूल निवासी मेधावी छात्र चैतन्य चांदना ने अपनी प्रतिभा से पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। चैतन्य का लिखा हुआ लेख देश के प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात नामक पुस्तक में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

चैतन्य के पिता संजय चांदना, जो भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में गुरुग्राम में स्टेट बैंक में कार्यरत हैं ने बताया कि बच्चों के मन की बात पुस्तक में देश के प्रत्येक प्रांत से तीन हजार से भी ज्यादा लेख प्राप्त हुए थे। कठिन स्पर्धा में केवल 75 लेख ही पुस्तक के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में चैतन्य दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज दिल्ली के 12वीं कक्षा में विज्ञान का छात्र है। इसके अलावा भी वह भारतीय सेना की ओर से आयोजित बैटल ऑफ माइंड्स प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड तक पहुंच कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैतन्य ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने दादा खुशी राम चांदना, दादी शांति देवी, माता पूर्व प्राध्यापक नीलम चांदना व बड़ी बहन डाॅ. वंशिका के साथ गुरुजनों के सतत मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया है। नगर की अनेक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं ने चैतन्य को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed