Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Aravalli Hills Mining: 350-Foot Deep Excavations Threaten Groundwater in Haryana's Charkhi Dadri

अरावली का सीना छलनी: 300 फीट तक गहरे घाव, भूजल तक पहुंची खनन की मार, निकल रहा पानी; ग्रामीणों के जीवन पर असर

Thu, 05 Nov 2026 03:15 PM IST
Sharukh Khan मोहित बेरलिया, अमर उजाला, चरखी दादरी
मोहित बेरलिया, अमर उजाला, चरखी दादरी Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

चरखी दादरी जिले में अरावली की पहाड़ियों में 300 फीट तक गहरे घाव हैं। खनन की मार भूजल तक पहुंच गई है।  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित अरावली कमेटी ने भी निरीक्षण किया था। 

विज्ञापन
Aravalli Hills Mining: 350-Foot Deep Excavations Threaten Groundwater in Haryana's Charkhi Dadri
Aravalli Hills Mining - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चरखी दादरी जिले में अरावली की पहाड़ियों पर हो रहा खनन प्रकृति के लिए बड़ा संकट बन गया है। कभी हरियाली, वन्यजीवों और प्राकृतिक जल स्रोतों की पहचान रही ये पहाड़ियां अब गहरी खदानों में बदल रही हैं। 
विज्ञापन


विकास और रोजगार के नाम पर पहाड़ों को इतना काटा गया कि कई स्थानों पर जमीन से 300 से 350 फीट तक खोदाई हो चुकी है। आरोप है कि खनन भूजल स्तर तक पहुंच गया है जिससे पहाड़ों के भीतर से पानी निकलने लगा है।
विज्ञापन


मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इससे पहले 27 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित अरावली कमेटी ने भी निरीक्षण किया था। कमेटी ने रामलवास क्षेत्र सहित खनन प्रभावित इलाके का जायजा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुद्दा उठाया था। उन्होंने भिवानी व चरखी दादरी जिलों में अंधाधुंध खनन, अवैध ब्लास्टिंग व पर्यावरण को हो रहे नुकसान की बात कही थी। किसान सभा ने बताया नियमों को ताक पर रखकर पहाड़ियों को काटा जा रहा है। 

भूजल स्तर से नीचे तक खनन किए जाने की शिकायतें भी हैं। पहाड़ों की प्राकृतिक परतें बारिश के पानी को रोककर धीरे-धीरे जमीन के भीतर पहुंचाती हैं लेकिन जब इन्हें सैकड़ों फीट तक काट दिया जाता है तो प्राकृतिक जल संचयन की यह व्यवस्था प्रभावित होती है। 

कई खनन क्षेत्रों में भूजल स्तर से नीचे तक खोदाई की गई है। इसके कारण कुओं के सूखने और पानी प्रदूषित होने की शिकायतें सामने आई हैं। खनन के दौरान पहाड़ों के भीतर से पानी निकलना भी गंभीर चिंता का विषय है।
 

ग्रामीणों के जीवन पर असर 
खनन के दौरान होने वाली ब्लास्टिंग और भारी वाहनों की आवाजाही से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हवा में उड़ने वाली धूल खेतों, घरों और पेड़-पौधों पर जमती है।

 

इससे वायु गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित होती है। किसान सभा ने सिलिकोसिस, टीबी और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका जताई है। यह खनन ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवनशैली पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। 

2303 हेक्टेयर में फैली अरावली
खनन विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जिले में अरावली की पहाड़ियां 2303.73 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हैं। इनमें से लगभग 383.7 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन गतिविधियां चल रही हैं। यानी पहाड़ी क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा खनन की चपेट में है। अरावली की पहाड़ियां केवल पत्थर और खनिज का भंडार नहीं हैं। ये बारिश के पानी को जमीन में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। ये भूजल का पुनर्भरण करती हैं और आसपास के जल स्रोतों को बनाए रखती हैं।

अरावली की पहाड़ियां क्षेत्र के तापमान को संतुलित रखने, धूल भरी आंधियों को रोकने और वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पहाड़ियां खत्म होने से वनस्पति और जीव-जंतुओं का प्राकृतिक आवास सिकुड़ता है। पेड़ों और वनस्पतियों के नष्ट होने से मिट्टी का कटाव बढ़ता है। खेती की जमीन की उर्वरता पर भी पड़ सकता है। पहाड़ियों का लगातार कटाव जारी रहा तो आने वाले वर्षों में जल संकट, बढ़ता तापमान और पर्यावरण असंतुलन जैसी समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।-आरएन यादव, पर्यावरणविद्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed