{"_id":"6912501471dd87d97f01b995","slug":"application-process-for-unemployment-allowance-scheme-begins-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-147325-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Tue, 11 Nov 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। मंडल रोजगार अधिकारी शशि शर्मा ने बताया कि रोजगार निदेशालय हरियाणा की ओर से बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर तक विभागीय वेबसाइट एचआरईएक्स.जीओवी.आईएन पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसके पास संबंधित जिला का रिहायशी प्रमाण पत्र एवं परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए। निर्धारित तिथि एक नवंबर को आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण पूर्ण तीन वर्ष पुराना होना आवश्यक है। यदि आवेदक ने अपनी शैक्षणिक योग्यता को अद्यतन किया है, तो अद्यतन योग्यता की तिथि से भी तीन वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदक के नाम पर आवासीय अथवा व्यावसायिक संपत्ति का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए अथवा कृषि भूमि दो हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदक का शैक्षणिक स्तर न्यूनतम 12वीं पास या 10वीं के पश्चात दो वर्षीय कोर्स, स्नातक, स्नातकोत्तर होना चाहिए। वर्तमान में आवेदक किसी भी शैक्षणिक पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप में संलग्न न हो। विवाहित महिला अभ्यर्थियों के मामले में आय एवं पारिवारिक विवरण उनके ससुराल पक्ष से मान्य होंगे न कि पैतृक परिवार से।