{"_id":"668f15db2d74088d7c009bca","slug":"application-invited-for-pm-surya-ghar-plan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120225-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं पात्र परिवार : मनदीप कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं पात्र परिवार : मनदीप कौर
Thu, 11 Jul 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
योजना के लिए 1.80 लाख से कम होनी चाहिए परिवार की वार्षिक आय
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। केंद्र सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। प्रदेश के ऐसे परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, वे योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने का खर्च 1 लाख 10 हजार रुपये है। 60 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकार और 50 हजार रुपये की राशि प्रदेश सरकार वहन करेगी। इस योजना का लाभ लेने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा और जो अतिरिक्त बिजली बचेगी, उस बिजली को भी सरकार खरीदेगी, जिससे उनकी अतिरिक्त आय होगी।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि केंद्र सरकार की यह बेहतरीन योजना है। इसके द्वारा समाज की गरीब वर्ग की ऊर्जा संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। योजना से ऊर्जा खर्च लगभग शून्य हो जाएगा। अगर खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन सोलर पैनल द्वारा किया जाता है तो वह बिजली निगम के खाते में जाएगा। उसका भुगतान सरकार की ओर से उक्त मकान मालिक को दिया जाएगा।