फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Application date for admission in ITI extended till 25th

Charkhi Dadri News: आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 25 तक बढ़ी, 28 को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Fri, 21 Jun 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Application date for admission in ITI extended till 25th
चरखी दादरी। प्रदेश में सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 जून तक बढ़ गई है। अब इच्छुक युवा चार दिन और दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं सभी प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन की भी भरमार है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले की तीन राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए अब तक 3368 आवेदन आ चुके हैं। इनमें रावलधी आईटीआई में 2583 युवाओं ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। वहीं सांतौर आईटीआई में 122 आवेदन पहुंचे हैं। इसी तरह कादमा आईटीआई में 661 युवाओं ने दाखिला लेने में रुचि दिखाई है। बता दें कि हर संस्थान में सीटों से ज्यादा आवेदन हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन ट्रेड काफी पसंदीदा बनी हुई है। इसमें सभी संस्थानाें में सीटों से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। रावलधी आईटीआई इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान में 19 ट्रेड हैं और इसमें 584 सीटें हैं। इनमें कारपेंटर की सीट पर सबसे कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

सांतौर आईटीआई प्राचार्य कमल खजूरी ने बताया कि संस्थान में छह ट्रेड चलाई जा रही हैं। इसमें 148 सीटों पर 122 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कादमा आईटीआई इंचार्ज सोमवीर सिंह ने बताया कि संस्थान में पहले 6 ट्रेड चलाई जा रही थी। इस सत्र से संस्थान में तीन नई ट्रेड शुरू की गई हैं। अब कुल 9 ट्रेडों की 224 सीटों पर दाखिले होंगे। अभी तक संस्थान में 661 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए फ्री बस पास की सुविधा है। इसके अलावा संस्थान में अनुसूचित वर्ग के प्रशिक्षुओं के लिए छात्रवृत्ति व अनुसूचित वर्ग के छात्रों और सभी वर्ग की छात्राओं के टूल किट के लिए प्राेत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये रहेगी आगे की प्रक्रिया
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर अजीत सोनी ने बताया कि पहली मेरिट सूची 28 जून को प्रदर्शित की जाएगी। दो जुलाई तक आवेदन सत्यापित किए जाएंगे और तीन तक इसकी फीस जमा करानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 4 जुलाई को जारी होगी और 9 जुलाई को आवेदन सत्यापित होने के बाद 13 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। इसके बाद 14 जुलाई को तीसरी और 24 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी होगी। इन अंतिम तीन सूचियों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed