फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Antyodaya Utthan Mela is proving effective in social development

सामाजिक विकास में कारगर साबित हो रहा है अंत्योदय उत्थान मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya Utthan Mela is proving effective in social development
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला सामाजिक विकास की दिशा में कारगर साबित होगा। इस मेेले में आए हर एक परिवार को किसी ना किसी योजना का लाभ दिया जा रहा है। दादरी लघु सचिवालय परिसर में दो दिवसीय अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के समापन अवसर पर उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो मेलों का आयोजन जिले मेें हो चुका है, जिनमें करीब चार सौ व्यक्तियों को सरकार की स्वरोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन लाभ पात्रों को द्वितीय चरण में 15-20 दिन बाद लोन के स्वीकृति पत्र सौंप दिए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि दादरी जिला में अब 14-15 दिसंबर को बाढड़ा में और 16-17 दिसंबर झोझू में अंत्योदय मेले लगाए जाएंगे। इनमें शामिल होने वाले परिवारों से संपर्क कर उन्हें आर्थिक उत्थान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

दादरी एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के दौरान ई-श्रम पोर्टल पर अनेक श्रमिकों ने अपना पंजीकरण करवाया। पशुपालन विभाग की स्टॉल पर पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए सौ से अधिक नागरिकों ने संपर्क किया। मत्स्य पालन, बागवानी विभाग, सक्षम पोर्टल, महिला विकास निगम, आजीविका मिशन, पीएनबी, भिवानी सेंट्रल कार्पोरेटिव बैंक, नगर परिषद, अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग कल्याण निगम, जिला बाल कल्याण परिषद आदि ने भी स्टॉल लगाकर स्थानीय नागरिकों को अपनी-अपनी योजनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर नगर परिषद सचिव प्रशांत पाराशर, अग्रणी बैंक प्रबंधक जगमोहन शर्मा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, अनीता, रश्मि शर्मा, अशोक वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी वजीर सिंह दांगी, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका सारसर, ग्रामीण आजीविका मिशन के शिवांशु मिश्रा, दीपक, विनय जोशी, आईटीआई प्राचार्य अजय खोखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed