फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Anger expressed over the removal of employees employed under Haryana Skill Employment Corporation

Charkhi Dadri News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को हटाने पर जताया रोष

Tue, 15 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over the removal of employees employed under Haryana Skill Employment Corporation
सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्ण ऊण ने की जबकि संचालन जिला सचिव मास्टर रामपाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कौशल विकास निगम के तहत लगे कर्मचारियों को हटाने का विरोध जताते हुए उन्हें वापस काम पर लेने की मांग की गई।
विज्ञापन


कृष्ण ने बताया कि कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर 20 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा और सोमवार को आयोजित बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत अब सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी की टीमें विभागों में जाकर कर्मचारियों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के नौजवानों के साथ जो कुठाराघात किया है, उसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जो हजारों बेरोजगारों को हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत रोजगार देने व 58 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा की बातें की थी, वो आज गलत साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ की मांग है कि विभिन्न विभागों में कौशल विकास निगम के हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेने और हरियाणा रोजगार कौशल विकास निगम को भंग करने की मांग की गई। बैठक में जिला ऑडिटर सतबीर सरोहा, बौंद ब्लाॅक प्रधान सन्नी कलकल, पूनम सांगवान, कॉर्डिनेटर धर्मबीर गोपालवास, देवेंद्र भागवी, रामपाल शर्मा व राजकुमार घिकाड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed