फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Anganwadi workers surrounded CDPO office

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने घेरा सीडीपीओ कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers surrounded CDPO office
प्रदर्शन के दौरान सीडीपीओ कार्यालय के बाहर पुतला जलाती आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। 59 दिन से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने शुक्रवार को मांगों और कर्मचारियों की बर्खास्तगी के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को उठाया व तानाशाही दिखाने वाले अधिकारियों के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स का लघु सचिवालय परिसर में चल रहा धरना 59वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता सुनील बाढडा व सुनीता ने की। मंच संचालन प्रेम अचीना व अनिल श्योराण ने किया। धरना स्थल पर हेमसा राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण भागवी ने पहुंच कर समर्थन दिया। एसकेएस जिला प्रधान राज कुमार घिकाडा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निंदा करते हुए कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए दमन की कार्यवाही कर रही है। जिला प्रधान सुनीता रामबास ने कहा कि अन्याय के खिलाफ अब और अधिक तेजी से कदम उठाए जाएंगे, किसी भी डर या दबाव में वर्कर्स व हेल्पर अब नहीं आने वाली। उन्होंने बताया कि सरकार 2018 में हुए समझौते के अनुसार मानी गई मांगों को तुरंत पूरा करे। इसके साथ ही जो बर्खास्तगी के आदेश को रद्द करके नोटिस को वापस ले। इसके अलावा सात माह का बकाया इंक्रीमेंट तुरंत प्रभाव से दिया जाए। इस अवसर पर इशवंती साहुवास, सुनीता फतेहगढ, अनीता साहुवास, दादरी द्वितीय ब्लाक प्रधान रामौतारी, मनीषा बलकरा, सीमा मांढी, बीता मांढी, रेखा नांधा, राजाबाला बिरही, मुन्नी किष्कंधा आदि थे।

 अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स। संवाद

अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स। संवाद- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed