फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   amarujala aparajita in charakhi dadari

Charkhi Dadri News: दुर्गा शक्ति एप और डायल नंबर 112 पर देंगी उत्पीड़न की सूचना

Thu, 11 Jan 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
amarujala aparajita in charakhi dadari
जनता कॉलेज चरखी दादरी के क्लासरूम में बैठे छात्र-छात्राएं। 
चरखी दादरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जनता कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं का कहना है कि छेड़छाड़ संबंधी घटना होने पर वे तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए सजग हैं। वे न तो उत्पीड़न सहेंगी और न ही किसी का दबाव मानेंगी।
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि उन्हें डायल नंबर 112 के बारे में पूरी जानकारी है। जब भी कहीं उत्पीड़न होता है तो इस नंबर पर शिकायत की जा सकती है। पुलिस का दुर्गा शक्ति एप का विकल्प भी उनके साथ है। छात्राओं का कहना है कि लड़के और लड़कियों का कॉमन कॉलेज होने पर इस प्रकार की समस्याएं आती हैं लेकिन आपसी सूझबूझ से ऐसे मामलों से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन




अधिकारों की जानकारी और स्वयं के विवेक से रोकेंगे उत्पीड़न
मैंने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड किया है। इसके माध्यम से पुलिस को सूचित किया जा सकता है। छात्राओं को इसके लिए सजग रहने की जरूरत है। अगर छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगी तो वह उत्पीड़न और शोषण से आसानी से बच सकतीं हैं। - प्रिया, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति की मदद भी ऐसी घटना होने पर ली जा सकती है। दुर्गा शक्ति पुलिस टीम कॉलेज के बाहर तैनात रहती है और इसका काफी फायदा भी नजर आया है। छुट्टी होने तक टीम तैनात रहती है। अगर छात्राएं उनसे शिकायत करतीं हैं तो तत्काल मदद मिलती है। - सोनिया, छात्रा
छात्राओं को अपनी रक्षा के लिए सक्षम होना होगा। संकट आने पर पुलिस को सूचित किया जा सकता है। एप डाउनलोड करने से पुलिस को विपदा में फंसी छात्रा या महिला के बारे में सूचना मिल जाती है। अगर छात्राएं जागरूक हों तो उत्पीड़न की घटनाएं रुक सकतीं हैं। - साक्षी, छात्रा


कॉमन कॉलेजों में आमतौर पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो जाती हैं और इनसे निपटने के लिए स्वयं का विवेक भी बहुत मायने रखता है। विशेष संकट आने पर दुर्गा शक्ति और डायल 112 पर शिकायत की जा सकती है। मुझे मेरे अधिकार की पूरी जानकारी है। - रितु, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed