{"_id":"65df752f8376d8686504427a","slug":"allegations-of-dowry-harassment-and-abortion-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-114233-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना और गर्भपात करवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना और गर्भपात करवाने का आरोप
Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा खंड के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और धोखे से गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पक्ष पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी झज्जर जिले के एक गांव निवासी युवक से एक साल पहले हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत अनुसार खर्च किया था। शादी के 15 दिन बाद ही उसकी सास व ननद दहेज को लेकर ताने देने लगी। जब उसने अपने पति को बताई तो वह भी अपनी मां और बहन का पक्ष लेने लेगा। सभी ने उससे रुपये और कार की मांग की। मांग पूरी न होने के कारण वे उससे गाली-गलौज करते और कमरे में बंद कर देते। इस कारण वह बहुत परेशान रहती थी।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी सास व ननद ने धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। महिला का आरोप है कि आवाज उठाने पर उससे मारपीट की गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दादरी छोड़कर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।