{"_id":"659ef386a2190779ce0e5da7","slug":"allegation-of-not-accepting-signed-affidavit-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-11930-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हस्ताक्षरित शपथपत्र न मानने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हस्ताक्षरित शपथपत्र न मानने का आरोप
Thu, 11 Jan 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अधिवक्ताओं और आम लोगों ने मांगों के लिए उपायुक्त मनदीप कौर को शिकायतपत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि तहसीलदार अधिवक्ताओं से हस्ताक्षरित शपथपत्रों को सत्यापित नहीं मान रहे, जिससे जाहिर होता है कि तहसीलदार कोर्ट के अधिवक्ताओं को तवज्जो नहीं दे रहे हैं जबकि नंबरदार कहीं का भी हो उसकी तसदीक को माना जा रहा है जो गलत है।
शिकायत पत्र में बताया गया कि नंबरदार जनता से अपनी तसदीक करने के 100-500 रुपये ले रहे हैं और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि शपथ पत्रों को नंबरदारों से तसदीक करने का कोई पत्र जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कई बार तहसीलदार को अवगत करवाया है। इसके बावजूद कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
आमजन शपथपत्र सत्यापित करवाने के लिए नंबरदारों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने लिखित शिकायत देकर उपायुक्त से स्थिति स्पष्ट करवाने की मांग की है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन प्रधान नसीब राणा, अधिवक्ता कुलदीप, अधिवक्ता मुकेश, अधिवक्ता पंकज सचिक, अधिवक्ता अनिल शर्मा, अधिवक्ता राकेश, राहुल गांधी विचार मंच दादरी के जिलाध्यक्ष रमेश सोलंकी, विक्रम चंदेनी, प्रदीप कुमार आदि रहे।