फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   All three accused of shooting marines arrested

Charkhi Dadri News: बरात में आए स्कॉर्पियो सवार दो नौसैनिकों को गोली मारने के तीनों आरोपी काबू

Sun, 10 Mar 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
All three accused of shooting marines arrested
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने उमरवास-जीतपुरा मोड़ पर स्कॉर्पियो सवार दो नौसैनिकों को गोली मारने की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दादरी जिले के गांव धनासरी निवासी दो आरोपी सगे भाई हैं जबकि तीसरा आरोपी हिम्मत झज्जर का रहने वाला है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास में उनका चालान किया है।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ ने शनिवार दोपहर अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने आठ मार्च की रात गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद से सीआईए, स्पेशल स्टाफ, बाढड़ा थाना पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को ये ब्लाइंड गुत्थी सुलझाने में मदद मिली।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव लक्ष्मणपुरा निवासी राहुल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया था कि 18 फरवरी को वह बरात में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले के गांव जड़वा में गए थे। वहां से लौटते समय बाढड़ा से कुछ पहले काले रंग की पंजाब नंबर की स्कॉर्पियो आई। उसमें तीन युवक सवार थे। उस दौरान ओवरटेक करने पर उनमें कहासुनी हुई तो काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राहुल ने अपनी स्कॉर्पियो भगा दी लेकिन उमरवास-जीतपुरा मोड़ के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। तभी पीछा करते हुए आरोपी वहां पहुंचे और राहुल की स्कॉर्पियो पर फायरिंग शुरू कर दी। उस दौरान नौसैनिक हेमंत और दिनेश को गोली लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भिवानी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोली लगने से घायल दोनों नौसैनिकों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
एसपी ने बताया कि बाढड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
- इन अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आरोपियों को किया काबू
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि सीआईए प्रभारी एसआई कप्तान सिंह, स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह और साइबर सेल प्रभारी के संयुक्त प्रयासों से तीनों आरोपियों भारत, अंकित और हिम्मत को गिरफ्तार किया गया है। हिम्मत को झज्जर जिले से जबकि अंकित और भारत को आगरा से काबू किया गया।

- आरोपी हिम्मत से हुई ये बरामदगी
प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि आरोपी हिम्मत से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो, आठ फर्जी नंबर प्लेट, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए जबकि आरोपी भारत और उसके भाई अंकित से कुछ बरामदगी नहीं हुई है।

- हिम्मत चलाता है शूटिंग एकेडमी, अंकित है शिष्य
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि झज्जर निवासी हिम्मत पंजाब में शूटिंग एकेडमी चलाता है जबकि दादरी जिले के धनासरी गांव निवासी अंकित उसकी एकेडमी में कोचिंग लेता है। अंकित बीए फाइनल वर्ष का छात्र है जबकि उसका भाई भारत बीटेक कर रहा है।


- कभी घर तो कभी बाहर रहे अंकित और भारत
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित ने वारदात करने के बाद परीक्षा भी दी। इस दौरान वह कभी घर रहा तो कभी भाई भारत के साथ बाहर रहा। वहीं, आरोपी हिम्मत भी स्कॉर्पियो पर अलग-अलग नंबरों की प्लेट लगाकर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed