फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Akraman Action by Police

ऑपरेशन आक्रमण : 20 पुलिस टीमों ने दबोचे 9 आरोपी और चार उद्घोषित अपराधी

Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Akraman Action by Police
चरखी दादरी में संदिग्ध ठिकाने की तलाशी लेती पुलिस टीम। 
चरखी दादरी। अपराधियों और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत नशीले पदार्थों, शराब की अवैध बिक्री करने वालों के साथ विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों और उद्घोषित अपराधियों को दबोचा गया। मुहिम के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में नौ आरोपियों को काबू कर चार उद्घोषित अपराधी भी दबोचे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि एसपी अर्श वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को जिला पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की। अभियान के लिए 20 टीमें गठित की गईं, जिनमें 106 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया। इन टीमों ने जिले में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। छापे के दौरान जिले के हिस्ट्रीशीटर, पीओ, बेल जंपर, नशा तस्कर और अन्य संदिग्ध लोगों को तलाशा गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार शराब की अवैध बिक्री और मादक पदार्थ बेचने वालों समेत जुआरियों पर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऑपरेशन के दौरान ये मिलीं कामयाबियां
छापे के दौरान कुल नौ एफआईआर दर्ज की गईं। एनडीपीएस एक्ट के आरोपी बादल निवासी सुमित उर्फ कालिया से पुलिस टीम ने 274 ग्राम गांजा बरामद किया। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज तीन मामलों में शराब की 55 बोतलें बरामद की गईं। बौंदकलां निवासी विनोद से 18, भागवी निवासी अमित से 13 और दादरी की वाल्मीकि बस्ती निवासी रजत से शराब की 24 बोतलें बरामद की गईं। जुआ अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज कर आरोपियों से 12,260 रुपये बरामद किए गए।

- इन उद्घोषित अपराधियों को किया काबू
बाढड़ा थाने में वर्ष 2025 में दर्ज हुए मुकदमा संख्या 132 के उद्घोषित अपराधी गुडाना निवासी ओमप्रकाश, किरणवती और मानकावास निवासी सोनू को काबू किया गया। झोझूकलां थाने में वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमा नंबर 193 में झोझूकलां निवासी मोनू उर्फ चिड़ी को गिरफ्तार किया गया।



यदि जिले में रहना है तो हर अपराधी को अपराध छोड़ना पड़ेगा। अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी जिला पुलिस की इस तरह की मुहिम जारी रहेगी। - अर्श वर्मा, एसपी, चरखी दादरी।


मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की तस्करी की शिकायत 1933 पर करें

चरखी दादरी। मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हेल्पलाइन नंबर 1933 जारी किया है। इस नंबर पर सातों दिन और 24 घंटे बिक्री या तस्करी से जुड़ी सूचना दी जा सकती है।
एसपी अर्श वर्मा ने बताया कि मानस हेल्पलाइन नंबर पर की गई शिकायत के तहत अब मादक पदार्थ तस्करों पर नकेल कसी जाएगी। सूचना व शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

मादक पदार्थ संबंधी किसी भी तरह की सूचना देने के लिए एनसीबी की ओर से मानस हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय सूचना दे सकता है।

एसपी ने बताया कि इसी आधार और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित पुलिस टीम कार्रवाई करेगी। सूचना और शिकायत मिलने के कुछ ही समय में बताए गए स्थल पर पहुंचकर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed