{"_id":"6567674a03fe6f3da60be5a4","slug":"agriculture-minister-should-apologize-or-be-ready-for-protest-phogat-khap-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9976-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री माफी मांगे या विरोध के लिए रहें तैयार : फौगाट खाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री माफी मांगे या विरोध के लिए रहें तैयार : फौगाट खाप
विज्ञापन
बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित बैठक में मौजूद खाप पदाधिकारी।
चरखी दादरी। कृषि मंत्री जेपी दलाल के विवादित बयान के विरोध में बुधवार को फौगाट खाप-19 के पदाधिकारियों ने बैठक की। बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता खाप प्रधान बलवंत फौगाट ने की। खाप पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि कृषि मंत्री अपने बिगड़े बोल के लिए माफी मांगे या फिर विरोध के लिए तैयार रहें।
सुबह करीब 11 बजे खाप पदाधिकारी धाम परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकारिणी की बैठक शुरू की गई। सर्वप्रथम प्रधान बलवंत फौगाट ने बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी और इसके बाद कृषि मंत्री के बोल उनके समक्ष रखे। बलवंत फौगाट ने कृषि मंत्री जेपी दलाल पर बहन-बेटियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर समाज का ताना-बाना खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बेहद खेद की बात है कि उनके बिगड़े बोल का विरोध हो रहा है जबकि वो चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके जल्द माफी न मांगने पर सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत भी बुलाई जा सकती है। इस पंचायत में कड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। बैठक के दौरान खाप पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से कृषि मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी की है। उन पर एक्शन न होने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी भी खाप पदाधिकारियों की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
- खाप कार्यकारिणी की बैठक में ये रहे मौजूद
बुधवार को आयोजित खाप कार्यकारिणी की बैठक में खाप सचिव सुरेश फौगाट, नत्थूराम फौगाट, सीताराम फौगाट, लक्ष्मण फौगाट, महिपाल फौगाट, कृष्ण, मलिकराम, डॉ. अमित, राजा फौगाट, वजीर फौगाट, महेंद्र फौगाट, जयभगवान, समीर फौगाट आदि मौजूद रहे।