{"_id":"656a1fd1437e4d773a0d590e","slug":"agriculture-minister-jp-dalals-statement-has-nothing-to-do-with-the-party-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10097-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री जेपी दलाल के बयान का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री जेपी दलाल के बयान का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं : नायब सैनी
विज्ञापन
नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का फूल बरसाकर स्वागत करते कार्यक
चरखी दादरी। कृषि मंत्री जेपी दलाल के बयान का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वैसे उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही है, यह मेरी जानकारी में नहीं है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
इस दौरान 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में कमल का फूल खिलेगा। लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर उन्हाेंने कहा कि इसको लेकर कोई संशय नहीं है। गठबंधन चुनाव के बाद का हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला होगा, वह हमारे सिर माथे होगा, क्योंकि मैं प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हूं तो इस नाते हमें 10 की 10 सीटें जीतनी हैं। जनता की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 9 वर्षों में जो काम किए हैं और मनोहर लाल सरकार ने 9 साल में जो कार्य किए हैं वो 2024 हमारे सामने हैं। उन्होंने जनता के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें घर-घर तक पहुंचाना है। इन कार्यों के लिए हम आज कार्यकर्ताओं के बीच में हैं। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के तहत चरखी दादरी के लोगों ने जो सम्मान व प्यार दिया है, मैं उससे अभिभूत हूं। नायाब सैनी ने कार्यकर्ताओं व जनता से आह्वान किया कि वर्ष 2024 में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटाें को जीतवाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठाना है। इसके कुछ माह बाद जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे उसमें भी मनोहर लाल के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुड गवर्नेंस के अंदर काफी अच्छे कार्य किए हैं, जिनका कोई तोड़ नहीं है। इन्हें अन्य राज्य भी फॉलो कर रहे हैं और इन्हें अपने राज्यों में लागू भी कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने संगठन के दोबारा से गठन का लेकर कहा कि अभी फिलहाल लोगों के आशीर्वाद के लिए जिलों में जा रहे हैं। आज वे चरखी दादरी में आए हैं। इनका यह 17वां जिला है। बाकी जिलों को दौरे भी जल्द होंगे। इसके बाद भी जो भी निर्देश होंगे, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। पार्टी से सभी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहे हैं। संगठन को लेकर अभी तक कोई विचार विमर्श नहीं हुआ है।