फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After reaching the police station, Sandeep said: Due to doubt on her character, I murdered Saroj, the body is lying in front of the kitchen

थाने पहुंचकर संदीप बोला : चरित्र पर शक के चलते मैंने कर दी सरोज की हत्या, रसोईघर के सामने पड़ा है शव

Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
After reaching the police station, Sandeep said: Due to doubt on her character, I murdered Saroj, the body is lying in front of the kitchen
चरखी दादरी। सहमति संबंध में रहने वाली प्रेमिका सरोज की हत्या करने के बाद आरोपी संदीप कुछ देर तक उसके शव के पास बैठा रहा और इसके बाद स्वयं सिटी थाने पहुंच गया। वहां जाकर उसने एसएचओ राजकुमार को बताया कि उसे सरोज के चरित्र पर संदेह था और इसी के चलते उसने रसोईघर के फर्श पर गिराकर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसके कबूलनामा से पुलिस कर्मचारी भी सकपका गए।
विज्ञापन

बता दें कि, कलियाणा निवासी सरोज की शादी करीब 15 साल पहले गुरुग्राम के अकलीमपुर निवासी प्रताप से हुई थी। इस शादी से उसे 14 और 11 वर्षीय दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पिता प्रताप के साथ रहता है जबकि छोटा बेटा झज्जर स्थित एक एकेडमी में पढ़ाई करता है। वार्ड-16 स्थित किराये के मकान में सरोज और संदीप पिछले करीब आठ माह से रह रहे थे। इससे पहले करीब 16 माह वो शहर स्थित एक अन्य मकान में रहे थे। मृतका सरोज कपड़े सिलाई का काम करती थी जबकि संदीप चालक था। अहम बात ये है कि बलकरा निवासी संदीप भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वो भी अपनी पत्नी के बजाय सरोज के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


- आठ साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
सरोज और संदीप के बीच पिछले करीब आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पहले उनकी फोन पर बात होती थी और कभी-कभार वो मिलते थे। पिछले ढाई साल से वो दादरी शहर में सहमति संबंध में रह रहे थे। जिस मकान में उसकी हत्या हुई है, उससे पहले वो किराये के किसी और मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पति-पत्नी बनकर लिया था कमरा
वार्ड-16 में संदीप और सरोज ने जनवरी 2023 में किराये पर कमरा लिया था। उस दौरान मकान मालिक के सामने उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया था। मकान मालिक इस बात से अनभिज्ञ था कि वो सहमति संबंध में रहते हैं और दोनों पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ संदीप ने पड़ोसियों को भी बताया कि उसने सरोज की हत्या कर दी है।

- बेटी का शव देख रो पड़ी मां, बेटे ने संभाला
सरोज की मां शकुंतला देवी भी वारदात की सूचना मिलने के बाद अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची। पहले पुलिस ने मृतका के भाई से शव की शिनाख्त करवाई। उसी दौरान शकुंतला ने भी बेटी का शव दिखाने की बात कही जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी उसे भी अंदर ले गई। बेटी का शव देखकर शकुंतला रो पड़ी और उसे बेटे ने उसे संभाला।

- दम तोड़ने से पहले सरोज ने की खुद को बचाने का कोशिश
घटनास्थल पर मिले सरोज के शव का सिटी थाना पुलिस के अलावा एफएसएल टीम ने भी जायजा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि उसके शरीर पर कुछ निशान भी मिले हैं जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दम तोड़ने से पहले सरोज ने खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई।


मृतका सरोज पिछले करीब आठ साल से संदीप के संपर्क में थी और ढाई साल से वो सहमति संबंध में थे। चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया जबकि आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-राजकुमार, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed