{"_id":"64a06ef7fc5acf5a6f0f7e84","slug":"after-malaria-in-the-district-now-dengue-has-knocked-dengue-in-santor-and-malaria-case-found-in-badhwana-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-2316-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में मलेरिया के बाद अब डेंगू ने दी दस्तक, सांतौर में डेंगू का तो बधवाना में मिल चुका मलेरिया का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में मलेरिया के बाद अब डेंगू ने दी दस्तक, सांतौर में डेंगू का तो बधवाना में मिल चुका मलेरिया का केस
Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम।
चरखी दादरी। बारिश के मौसम में अब जिले में डेंगू और मलेरिया ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को गांव सांतौर में डेंगू व बधवाना में करीब दस दिन पहले मलेरिया का एक केस मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया न फैले इसे रोकने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने जून माह को मलेरिया माह के रूप में मनाया है। अब जुलाई माह को डेंगू माह के रूप में मनाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए मई से अक्तूबर माह तक रैपिड फीवर सर्वे के तहत हर माह की एक से 10 तारीख तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। अभी तक विभाग की टीमें 1,85,308 घरों की विजिट कर चुकी है। मई माह के दौरान मलेरिया निरोधी अभियान के तहत 55 तथा जून माह में 60 लोगों को नोटिस थमाए हैं। विभाग द्वारा जिले में मलेरिया की जांच के लिए 35,829 स्लाइड तैयार किए गए हैं। साथ ही जिले में डेंगू के संभावित रोगियों के 48 सैंपल लिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर कूलर, पुराने बर्तन व छत पर रखे कबाड़ में लारवा की जांच कर रही हैं। लारवा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस भी थमाए जा रहे हैं।
- पिछले चार सालों में जिले में यह रही है डेंगू व मलेरिया की स्थिति
वर्ष डेंगू मलेरिया
2020 138 2
2021 639 6
2022 364 2
2023 1 1
- जिले में यह है फॉगिंग मशीनों की स्थिति
जिले में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने को कुल 164 मशीनें उपलब्ध हैं। इसमें से 160 मशीनें पंचायत विभाग के पास हैं। वहीं शहर में फॉगिंग के लिए नगर परिषद के पास अभी तक महज दो मशीनें ही हैं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी तक तैयारी भी नहीं की गई है। केवल दो मशीनों के सहारे ही शहर के 21 वार्डों में फॉगिंग करने की जिम्मेदारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास भी दो मशीनें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
जिले में अभी तक डेंगू का एक ही केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को घर-घर पहुंचकर जागरूक कर रही हैं। मई से अक्तूबर माह तक रेपिड फीवर सर्वे के तहत डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में लगातार निगरानी रख रही हैं और संभावित रोगियों के सैंपल लेकर शीघ्रता से जांच की जा रही हैं।
- गौरव भारद्वाज, मलेरिया व डेंगू के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ