{"_id":"6574a6325ddc4ea966053b6c","slug":"after-hearing-3633-cases-in-lok-adalat-3215-were-disposed-of-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10446-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लोक अदालत में 3633 मामलों की सुनवाई कर 3215 का किया निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लोक अदालत में 3633 मामलों की सुनवाई कर 3215 का किया निपटान
Sat, 09 Dec 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
दादरी न्यायिक परिसर में आयोजित लोक अदालत में मामले की सुनवाई करती बेंच। स्रोत: सूचना विभाग
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार दादरी जिला न्यायिक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुनवाई के लिए 3633 मामले रखे गए जिनमें से 3215 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
लोक अदालत के दौरान अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडू, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप यादव और न्यायिक दंडाधिकारी सुमित कालों ने मामलों की सुनवाई की। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना अधिनियम, रिकवरी, फौजदारी, चेक बाउंस, वैवाहिक मामलों की सुनवाई की गई। कोर्ट केसों के साथ बैंक रिकवरी और बिजली से संबंधित मामलों की भी इस लोक अदालत में सुनवाई की गई। इस दौरान 2 करोड़ 72 लाख 52 हजार 661 रुपये की राशि अवॉर्ड के रूप में पास की गई।
जिला सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य केसों का निपटारा लोगों की आपसी सहमति से करना है। इसलिए समय-समय पर प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया जाता है ताकि लोग अपने केसों का निपटारा सहमति से करवा सके व आपसी भाईचारा भी बना रहे।