फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After eight months, roadways bus service for Nuh has been resumed, it will depart daily at 7:20 AM from Dadri bus stand.

आठ माह बाद नूंह के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल, प्रतिदिन सुबह 7:20 बजे दादरी बस स्टैंड से रवाना होगी

Tue, 02 Jun 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
After eight months, roadways bus service for Nuh has been resumed, it will depart daily at 7:20 AM from Dadri bus stand.
चरखी दादरी के बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। 
चरखी दादरी। करीब आठ महीने के अंतराल के बाद दादरी-नूंह रोडवेज बस सेवा को परिवहन विभाग ने फिर से शुरू कर दिया है। नूंह डिपो की इस बस के दोबारा संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या में कमी के कारण यह सेवा लगभग आठ महीने पहले बंद कर दी गई थी जिसके चलते दादरी, झज्जर, पटौदी और नूंह के बीच आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की लगातार मांग और जनहित को देखते हुए विभाग ने अब इस सेवा को बहाल किया है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बस प्रतिदिन सुबह 7:20 बजे दादरी बस स्टैंड से रवाना होगी। यह झज्जर, पटौदी और बिलासपुर चौक सहित प्रमुख ठहरावों से होते हुए लगभग 11:30 बजे नूंह पहुंचेगी। वापसी में बस दोपहर 12:30 बजे नूंह से चलकर शाम करीब 5 बजे चरखी दादरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रा अब अधिक सुविधाजनक हो जाएगी और जिलों के बीच सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। दादरी बस स्टैंड के प्रबंधक सतीश लुहाच ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए नूंह डिपो की यह बस सेवा दोबारा शुरू की गई है जिससे सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेणुकूट क़ी खबर में मृतक सुरेश वर्मा की फाइल फोटो

रेणुकूट क़ी खबर में मृतक सुरेश वर्मा की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed