फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After a dispute in the village, two parties clashed in the ward of the Civil Hospital, one serious, PGI refer

गांव में विवाद के बाद सिविल अस्पताल के वार्ड में भिड़े दो पक्ष, एक गंभीर, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
After a dispute in the village, two parties clashed in the ward of the Civil Hospital, one serious, PGI refer
फोटो 16 पंच लगने से घायल सुनील को पीजीआई ले जाते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव में बुधवार को हुए विवाद के बाद अस्पताल में उपचाराधीन दो पक्ष वीरवार दोपहर दोबारा से भिड़ गए। वार्ड में झगडे़ से हंगामा मच गया। अफरा-तफरी के बीच इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक ने माथे में पंच (हाथ में पहने का हथियार) मारा। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहीं, पुलिस के सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गया। पिछले दो माह में सिविल अस्पताल में दो पक्षों के बीच झड़प होने की यह तीसरी घटना है और ऐसी घटनाओं के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी की कमी खल ही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांडवान गांव में बुधवार को दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष से महिला सीमा जबकि दूसरे से संदीप नामक शख्स उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती हुए थे। दोनों घायल अलग-अलग वार्डों में भर्ती है। वीरवार दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्षों के बीच वार्ड में ही दोबारा विवाद हो गया। घायल सीमा ने बताया कि उसका जेठ सुनील उसे मोबाइल देने के लिए वार्ड की तरफ आ रहा था और उसी दौरान ठीक वार्ड के सामने संदीप ने उसके जेठ पर पंच से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उसके जेठ को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सीमा ने बताया कि हमला करने के बाद वार्ड में भर्ती संदीप अस्पताल परिसर से फरार हो गया। सीमा ने बताया कि बुधवार को हुए विवाद में उस पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया था, जिसमें उसे टांके भी आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार को हुए हमले में घायल सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने घायल सुनील के बयान दर्ज करने चाहे, लेकिन उसके भाई ने पीजीआई में जाकर बयान देने की बात कही। वहीं, मौके पर पहुंचे एसआई विशाल कुमार ने बताया कि घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में जाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर वो अस्पताल परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से चल रहा दोनों पक्षों में विवाद
बताया जा रहा है कि पांडवान निवासी दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। विवाद जमीन को लेकर है और मामला कोर्ट में भी विचाराधीन बताया जा रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन सीमा ने बताया कि बुधवार को आरोपी ने उससे बदसलूकी की थी जबकि वीरवार को अस्पताल पहुंचकर सबके सामने उसके जेठ पर पंच से हमला कर दिया।
पुलिस चौकी की कमी, अस्पताल में हो चुकीं ये घटनाएं
करीब बीस दिन पहले वाल्मीकि बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष से युवक व युवती घायल हुए थे। इसके बाद दूसरे पक्ष ने अस्पताल पहुंचकर घायल पक्ष पर दोबारा से हमला कर दिया था, जिससे अस्पताल में हड़कंप की स्थिति मच गई थी।
करीब दस दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से राजीनामा का प्रयास किया जा रहा था और उसी दौरान दोनों पक्षों के लोग झगड़े पर उतारू हो गए थे। मामला बढ़ता देख अस्पताल पहुंचे एएसआई विक्रम ने दोनों पक्षों को शांत करवाकर वहां से भेजा था।
- वीरवार को हुई घटना का खौफ अन्य मरीजों में भी साफ देखा गया। यह घटना ठीक वार्ड के गेट के सामने आई और उस दौरान वहां दस से अधिक मरीज भर्ती थे। घटना के बाद अन्य मरीजों ने भी अस्पताल परिसर के सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने की मांग की है।
सुपरवाइजर ने दी पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना
सिविल अस्पताल में तैनात सुपरवाइजर सत्यपाल ने बताया कि वीरवार दोपहर वो राउंड पर थे और उसी दौरान शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति लहूलुहान मिला जबकि हमलावर पक्ष वहां से फरार हो गया था। सत्यपाल ने बताया कि इसके बाद उसने इमरजेंसी में पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

कंट्रोल रूम से सूचना के बाद टीम यहां पहुंची
कंट्रोल रूम से हमें सूचना मिली थी और इसके बाद टीम यहां पहुंची। घायल पक्ष ने पीजीआई में बयान देने की बात कही। जांच अधिकारी को वहां भेजकर बयान दर्ज किए जाएंगे और इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विशाल, एसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed