फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After 19 days, the electricity workers ended their protest, raising hopes that pending electricity-related work will be completed.

Charkhi Dadri News: 19 दिन बाद बिजली कर्मियों का धरना खत्म, रुके बिजली संबंधित काम पूरे होने की जगी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
After 19 days, the electricity workers ended their protest, raising hopes that pending electricity-related work will be completed.
चरखी दादरी में बिजली निगम कार्यालय परिसर में धरने को संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद
चरखी दादरी। रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में 19 दिनों से चल रहा कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति बन गई। धरना समाप्त होते ही कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट आए, जिससे बिजली से संबंधित रुके हुए कार्य जल्द पूरे होने की उम्मीद है। धरने से एक दिन पहले ही जिलाधीश ने निगम के कार्यकारी अभियंता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।
विज्ञापन

कर्मचारियों के तबादले के विरोध में धरना
धरना 12 अक्तूबर से निगम के तकनीकी कर्मचारियों के मनमाने तबादलों के विरोध में शुरू हुआ था। कर्मचारियों का कहना था कि ये तबादले कार्य व्यवस्था पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं। 19 दिन तक धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांग की थी कि तबादला आदेश रद्द किए जाएं और पहले जैसी तैनाती बहाल की जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने एचएसईबी संगठन के जिला प्रधान अनिल फोगाट और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से लगभग एक घंटे तक मुलाकात की। बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और अभियंता ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तबादलों की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सकारात्मक पहल के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुके कार्यों को मिलेगी रफ्तार
धरने के कारण बिजली निगम के कई कार्य प्रभावित थे। नई कनेक्शन फाइलें लंबित थीं और उपभोक्ताओं को मीटर चेकिंग, बिल सुधार आदि में परेशानी हो रही थी। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद इन सभी कार्यों के जल्द निपटने की उम्मीद है। एचएसईबी संगठन के जिला प्रधान अनिल फोगाट ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों को ध्यान में रखकर काम करता है। उनका कहना था कि मकसद टकराव नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से समाधान था। प्रशासन और संगठन की सकारात्मक भूमिका से मामला सुलझ गया और अब सभी कर्मचारी सामान्य रूप से काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed