फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Advocates abstaining from judicial work, also staged a sit-in

जेएमआईसी कोर्ट में न्यायधीश का पद रिक्त, खफा वकील ने किया वर्क सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Advocates abstaining from judicial work, also staged a sit-in
चरखी दादरी। जिला अदालत के जेएमआईसी कोर्ट में न्यायधीश के चार माह से रिक्त पद पर तैनाती की मांग कर रहे अधिवक्ता वीरवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। नाराज अधिवक्ताओं ने धरना भी दिया।
विज्ञापन

दादरी बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने बताया कि जिला अदालत में जेएमआईसी कोर्ट में न्यायधीश का पद अप्रैल माह से रिक्त पड़ा है। इस कोर्ट में करीब छह हजार फाइलें हैं जिनके निपटारा में दिक्कत आ रही है। इन फाइलों के लोड को अन्य कोर्ट में बांट दिया गया है। वादकारियों को लंबी अवधि की तारीख दी जा रही है, जिससे सुनवाई का काम धीमा हो गया है। इससे वादकारियों के साथ ही वकील भी परेशान हैं। न्यायधीश के रिक्त पद को भरने की मांग जिला के अधिवक्ता पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीश से कर चुके हैं। अधिवक्ताओं ने वीरवार को सुबह से ही अपना कामकाज बंद रखा। इससे कोर्ट आए लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed