फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admission will be done on 320 UG seats in Dadri Government College

Charkhi Dadri News: दादरी राजकीय कॉलेज में यूजी की 320 सीटों पर होंगे दाखिले, पीजी कोर्स भी शुरू होने की संभावना

Wed, 22 May 2024 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 22 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 320 UG seats in Dadri Government College
इसी किसान मॉडल स्कूल में चल जहां दादरी राजकीय पीजी कॉलेज। 
चरखी दादरी। जिले के राजकीय पीजी कॉलेज में इस बार भी 320 सीटों पर ही दाखिला प्रक्रिया चलेगी। कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। इस साल पीजी कोर्सेज शुरू होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


लाइब्रेरी अटेंडेंट हरीश कुमार ने बताया कि कॉलेज के शुरुआत से ही यूजी की कक्षाएं लग रही हैं। इनमें बीए और बीकॉम दो ही कोर्स शुरू किए गए हैं। यह कॉलेज भी सीबीएलयू के अंतर्गत ही आता है। उन्होंने बताया कि बीए में 240 और बीकॉम में 80 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। पिछले साल संस्थान में प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के कुल 516 विद्यार्थी थे। जिले के लगभग 50 से अधिक गांवों के विद्यार्थी यहां पढ़ने आ रहे हैं। इस साल सरकार की ओर से कॉलेज में सुंदरीकरण किया गया है। इसके तहत कॉलेज में कैंपस व रास्ते बनाए गए हैं। इसके साथ ही सजावटी व पेड़ लगाकर हरियाली को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सत्र से विद्यार्थियों को भूगोल व कंप्यूटर लैब की सुविधा मिलेगी। भूगोल का अध्ययन डिजिटल बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा। सरकार की ओर से लाइब्रेरी का सामान भी पहुंचाया गया। इसमें डेस्क, अलमारी व किताबें आदि शामिल हैं। संस्थान में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग खेल मैदान बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भी पा रहे सम्मान
हरीश कुमार ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थी विवि का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी छाप छोड़ रहे हैं। गत दिनों कालका में राज्य स्तरीय फुटबाल स्पर्धा आयोजित की गई थी। इसमें संस्थान के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया और चौथा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा दो विद्यार्थी ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और दो विद्यार्थी एनडीए व आर्मी में भर्ती हो चुके हैं।


संस्थान में आठ विषय
कॉलेज में वर्तमान में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित, कंप्यूटर व अर्थशास्त्र आदि आठ विषय हैं। इन सभी विषयों के प्रोफेसर भी नियुक्त किए गए हैं। हरीश कुमार ने बताया कि कॉलेज में सभी विषयों के साथ संयोजन की सुविधा है। विद्यार्थी किसी भी विषय के साथ अन्य किसी भी विषय का चयन कर सकता है। इसके लिए कोई नियम नहीं हैं।




कॉलेज में हर साल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते अब विद्यार्थियों की सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है। विवि से तालमेल कर पीजी कोर्स भी शुरू करवाने के लिए तैयारी चल रही है। - पवन कुमार, प्राणी विज्ञान प्रोफेसर एवं प्राचार्य, दादरी राजकीय कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed