फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   admission process start in jbt course

Charkhi Dadri News: 12 कॉलेजों में प्राथमिक शिक्षक के लिए जेबीटी कोर्स में दाखिला शुरू

Sun, 13 Oct 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 13 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
admission process start in jbt course
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्राथमिक शिक्षक के लिए जेबीटी यानी डीएलएड कोर्स में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से दाखिले का शेड्यूल जारी किया गया है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से 23 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। उसके बाद 25 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी।
बता दें कि राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में करीब 17 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। चरखी दादरी जिला में 12 शिक्षण कॉलेज हैं। इनमें 600 सीटें हैं। शिक्षा सत्र 2023 शून्य बीतने के बाद अब फिर इस कोर्स में दाखिले शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

इस कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार की योग्यता बारहवीं पास होना जरूरी है। बारहवीं में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आवेदन करने के बाद अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी होगी। पहली मेरिट सूची 25 अक्तूबर को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूची में चयनित उम्मीदवार 27 अक्तूबर तक अलॉट किए गए शिक्षण कॉलेज में दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
उसके बाद दूसरी मेरिट सूची 29 अक्तूबर को जारी होगी। इस सूची में शामिल उम्मीदवार 31 अक्तूबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद तीसरी सूची चार नवंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार पांच से सात नवंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।

चयन प्रक्रिया के तहत साइंस संकाय के लिए 30, कला संकाय 40 प्रतिशत व कॉमर्स संकाय के उम्मीदवारों के लिए 28 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। दो प्रतिशत सीटें व्यावसायिक कोर्स धारकोंं के लिए आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed