फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admission closed in undergraduate classes, highest in BA and least trend in B.Com

स्नातक कक्षाओं में दाखिला बंद, बीए में सबसे ज्यादा तो बीकॉम में सबसे कम रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Admission closed in undergraduate classes, highest in BA and least trend in B.Com
चरखी दादरी। स्नातक कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले लेने की प्रक्रिया शुक्रवार से बंद हो गई है। यह प्रक्रिया बंद होने के बाद की स्थिति देखें तो जिले के पांच कॉलेजों में सर्वाधिक दाखिले आर्ट संकाय में हुए हैं। जिले के कॉलेजों में बीए की 1600 सीटों में से 1372 भरी हैं जबकि जबकि 228 सीटें खाली रही हैं। वहीं इस बार बीकॉम में विद्यार्थियों की दिलचस्पी बेहद कम रही है और इन कॉलेज में महज 106 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। बीकॉम की इस बार 78 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

अगर कॉलेज के अनुसार कोर्स की सीटों पर हुए दाखिलों की स्थिति देखें तो जनता कॉलेज में बीए संकाय की 560 सीटें में से 539 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लेना सुनिश्चित किया है, जो करीब 86 प्रतिशत है। वहीं बीकॉम की 160 सीटों में से सिर्फ 64 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। इसके अलावा बीएससी की 160 सीटों में से 115 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

वहीं एपीजे महिला महाविद्यालय में बीए संकाय की 400 सीटों में से 229 सीटों पर छात्राओं ने दाखिला लिया है। बीकॉम की 80 सीटों में से सिर्फ 14 सीटें ही भर पाई हैं जबकि 64 खाली हैं। वहीं, बीएससी की 80 सीटों में से सिर्फ 20 सीटों पर ही दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम की कुल 480 तो बीएससी की 340 सीटें
विद्यार्थियों का रुझान कला संकाय की तरफ ज्यादा देखने को मिला जबकि वाणिज्य संकाय की तरफ न के बराबर है। वहीं साइंस स्ट्रीम की तरफ भी कम ही रुझान देखने को मिला है। जिले के विभिन्न कॉलेजों में बीकॉम कोर्स की 480 सीटें हैं जिनमें से महज 22 फीसदी ही भर पाई हैं। बीएससी कोर्स की 340 सीटों में से 178 सीटों पर दाखिला लिया।
अगस्त के अंतिम सप्ताह से कक्षाएं हो चुकी शुरू
वैसे प्रथम वर्ष में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हुई है लेकिन इससे पहले दो मेरिट लिस्ट के जरिये जिन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था उनकी कक्षाएं अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से लगनी शुरू हो चुकी हैं। विद्यार्थियों की मांग पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा खोला गया था जिसके तहत दाखिला लेने की आखिरी तारीख 16 सितंबर थी।

जानिये... किस कॉलेज में किस संकाय में कितने हुए दाखिले
1-जनता कॉलेज
कोर्स का नाम- कुल सीटें- दाखिले हुए
बीए-560-539
बीएससी नॉन मेडिकल -160-115
बीकॉम-160-64
सीएस-80-13
बीएससी मेडिकल-80-41
बीएससी एक्चुरियल साइंस-80-14
एपीजे महिला महाविद्यालय
कोर्स का नाम- कुल सीटें-दाखिले हुए
बीए-400-229
बीकॉम-80-14
बीएससी-80-20
राजकीय महिला कॉलेज बाढड़ा
कोर्स का नाम- कुल सीटें-दाखिले हुए
बीए-320-300
बीकॉम-80-14
बीएससी-100-43
राजकीय कॉलेज कादमा
कोर्स का नाम-कुल सीटें-दाखिले हुए
बीए-160-152
बीकॉम-80-6
राजकीय कॉलेज मांढी केहर
कोर्स का नाम-कुल सीटें-दाखिले हुए
बीए-160-153
बीकॉम-80-14
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बंद हो चुका है। शुक्रवार का दिन दाखिला लेना का अंतिम दिन था। अब अगर दोबारा से पोर्टल खुलेगा तभी विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। प्रथम वर्ष की कक्षाएं लगनी प्रारंभ हो चुकी हैं।
डॉ. नीरज गर्ग, दाखिला नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed