फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administrative staff came out on the roads late at night to remove encroachment

अतिक्रमण हटाने देर रात सड़कों पर निकला प्रशासनिक अमला 16-39-16

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administrative staff came out on the roads late at night to remove encroachment
चरखी दादरी। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अमला बुधवार देर रात सड़कों पर उतारा। दस्ते की अगुवाई नप प्रशासक एवं एसडीएम अनिल यादव ने की। उनकी मौजूदगी में टीम ने कोर्ट रोड पर सरकारी जगह पर खड़ी रेहड़ियों और खोखों को उठा लिया। जबकि बस स्टैंड रोड पर नालों के ऊपर पर दुकानदारों द्वारा बनाए गए पक्के चबूतरों को तोड़ा गया। देर रात हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। घर जाने के बाद कार्रवाई का पता चलने पर दुकानदार वापस प्रतिष्ठान पर पहुंचकर बाहर रखा सामान अंदर करते नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों पर की गई कार्रवाई चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की ज्यादातर सड़कों पर अतिक्रमण का दायरा काफी बढ़ा हुआ है। पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों पर पक्के चबूतरे बने होने से इनकी सही से सफाई नहीं हो पा रही। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से बुधवार को कार्रवाई की गई। देर रात करीब आठ बज एसडीएम की मौजूदगी में नप टीमों ने दुकानों के बाहरी सरकारी जगह पर रखा सामान जब्त किया। कोर्ट रोड से टीम ने कई खोखे जब्त किए और उनके मालिक टीम के समक्ष गुहार लगाते नजर आए। हालांकि टीम ने उनकी एक न सुनी और जब्त सामान लेकर नप कार्यालय पहुंच गई। साढ़े दस बजे तक टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन

इस बार मानसून सीजन को देखते हुए जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया स्वयं गंभीर नजर आ रहे हैं। दो दिन पहले ही वो पूरे शहर का निरीक्षण कर चुके हैं जिनमें के बारिश के पानी नाले भी शामिल हैं। इन नालों की डीसी ने तुरंत प्रभाव से सफाई करवाने के आदेश दिए हैं और उनके आदेशों का पालन अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में लंबे समय के बाद दुकानों के बाहर बने पक्के चबूतरे तोड़े गए ताकि उनके नीचे से गुजरने वाले नाले की सही से सफाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन दिन की मोहलत देने के 23 दिन बाद कार्रवाई
18 मई को तत्कालीन नप प्रशासक एवं एसडीएम विरेंद्र सिंह ने सचिव प्रशांत पाराशर की मौजूदगी में व्यापारियों और रेहड़ी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठ ली थी। उसमें सड़कों से रेहड़ियां व सामान हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। इसके 23 दिन बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
- टीम ने यहां की कार्रवाई
अतिक्रमण हटाओ अभियान रात की शिफ्ट में चलाया गया और इसकी शुरूआत बस स्टैंड रोड से हुई। यहां से परशुराम चौक और फिर कोर्ट रोड से पुराना बस स्टैंड तक कार्रवाई की गई। सिटी थाने के सामने भी टीम ने एक खोखा जब्त किया। करीब चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान नगर परिषद कार्यालय में पहुंचाया गया।

- 50 से अधिक पक्के चबूतरे तोड़े, दुकानदारों ने किया विरोध
टीम ने देर रात बस स्टैंड और रोहतक रोड पर दुकानों के आगे नालों पर बने पक्के चबूतरे तोड़े। ऐसी 50 से अधिक साइट रहीं जहां ये हालात मिले। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया और बात न बनने पर चबूतरे तोड़ने के लिए मोहलत भी मांगी। लेकिन टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed