फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administrative approval for reconstruction of Panchnad Chowk-College Road, budget of Rs 57 lakh approved

Charkhi Dadri News: पंचनद चौक-कॉलेज रोड पुनर्निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, 57 लाख का बजट किया मंजूर

Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Administrative approval for reconstruction of Panchnad Chowk-College Road, budget of Rs 57 lakh approved
चरखी दादरी। पंचनद चौक का शहर के मुख्य कॉलेज रोड से जुड़ाव करने वाली सड़क के पुनर्निर्माण को लंबे इंतजार के बाद मुख्यालय से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। अब नगर परिषद अधिकारी इसकी डीएनआईटी (टेंडर रिपोर्ट) तैयार कर डीएमसी की मार्फत मुख्यालय भेजेंगे। यह प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूरी होने की उम्मीद है। करीब 57 लाख रुपये से सड़क का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा और इसके बाद करीब दस हजार लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दे कि पंचनद चौक से कॉलेज रोड की ओर जाने वाली सड़क शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। प्रतिदिन इसी मार्ग से चार महाविद्यालयों और पांच स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थी गुजरते हैं। लंबे समय से इस सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। यहां मैनहोल धंसने से सीवर समस्या भी बनी थी जिसके चलते जन स्वास्थ्य विभाग ने यहां नए मैनहोल बनवा दिए हैं। दूसरी ओर नगर परिषद ने सड़क की दयनीय स्थिति को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन

इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था जिसे हाल ही में प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। योजना अनुसार करीब 452 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराने के लिए एक सप्ताह में अब नगर परिषद अधिकारी डीएनआईटी तैयार करवा देंगे। नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी का कहना है कि लोगों की मांग और जरूरत को देखते हुए सड़क के पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू कराने की योजना है। उनका कहना है कि प्रयास रहेगा कि जल्द यहां काम शुरू करवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लंबी दूरी करनी पड़ती है तय
इस समय सड़क जर्जर है और इसके चलते यहां से गुजरने में लोग गुरेज कर रहे हैं। इस समय लोग वाया महेंद्रगढ़ चुंगी और गोशाला चौक होते हुए यह दूरी तय कर रहे हैं। 452 मीटर की दूरी की जगह उन्हें घूमकर 1700 मीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
- दूसरे चरण में अगले हिस्से का होना है निर्माण
कॉलेज रोड चौक से लेकर बलिदान स्टेडियम तक की सड़क का निर्माण दूसरे चरण में होगा। इस पूरी सड़क का जीर्णोद्धार कराने की योजना नगर परिषद अधिकारियों ने दो भागों में तैयार की है। 57 लाख के काम को स्वीकृति मिल गई है जबकि करीब पैंतीस लाख से अधिक का बजट दूसरे भाग के पुनर्निर्माण कार्य में खर्च होगा।
- इन क्षेत्रों के लोग झेल रहे परेशानी
पंचनद चौक से कॉलेज रोड जर्जर होने के चलते यहां कई हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा हीरा चौक, छोटी बाजारी, सुभाष चौक, कबाड़ी मार्केट रोड, प्रोफेसर कॉलोनी व हीरा चौक आदि क्षेत्रों के लोग कॉलेज रोड पर पहुंचने के लिए परेशानी झेल रहे हैं।

सड़क निर्माण के लिए मुख्यालय से तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसकी डीएनआईटी तैयार कर डीएमसी के पास भेजी जाएगी। लोगों की मांग पर सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा और प्रयास रहेगा कि धरातल पर जल्द से जल्द काम शुरू हो।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed