फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administration will set up land bank, training will be given to Patwari and Kanungo

भूमि बैंक स्थापित करेगा प्रशासन, पटवारी और कानूनगो को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Administration will set up land bank, training will be given to Patwari and Kanungo
चरखी दादरी। जिले की जमीनों का ब्योरा रखने के लिए प्रशासन जल्द ही भूमि बैंक स्थापित करवाएगा। इसके लिए पटवारी और कानूनगो को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी पुष्टि उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने वीरवार को स्वामित्व योजना को लेकर आयोजित बैठक में की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित कर्मचारी इसकी बारीकियों को सीखना सुनिश्चित करें और उसी अनुसार निर्धारित समय के अंदर काम पूरा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार भूमि बैंक बनाया जाना है। इसके लिए संबंधित पटवारी और कानूनगो को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। भूमि बैंक की व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी कि कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन का ब्योरा जांच सकेगा। जिला के सभी गांवों में स्वामित्व योजना के तहत गांव को लाल डोरा मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है और 54 गांवों में संबंधित मालिकों के नाम पंजीकरण का काम भी किया जा रहा है। बैठक में एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह व शंभू राठी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कवर दमन सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सतीश कुमार, बीडीपीओ सुभाष शर्मा, रोशन लाल, नरेश छिकारा, तहसीलदार बंसीलाल और नायब तहसीलदार अंकित, नरेंद्र, शेखर व आशीष सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्य के अनुसार कार्य करें अधिकारी
उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लक्ष्य दिए गए हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ही कार्य को पूरा करवाएं। सरकार की योजना के अनुसार जिला के सभी गांवों को लाल डोरा मुक्त किया जाना है। हालांकि कार्य की प्रगति पहले से अच्छी है, फिर भी इस मामले में तेजी से कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed