फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ADC office workers not found Salary from four Month

चार माह से एडीसी का पद खाली, 10.20 करोड़ का भुगतान रुका

Tue, 13 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ADC office workers not found Salary from four Month
कोर्ट कांप्लेक्स स्थित बिल्डिंग जिसमें एडीसी कार्यालय है। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में एडीसी का पद चार माह से रिक्त होने की वजह से डी-प्लान के विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन की 10.20 करोड़ की पेमेंट अटकी हुई है। अकेले डी-प्लान के छह करोड़ की पेमेंट का भुगतान होना बकाया पड़ा है। एडीसी कार्यालय के कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पूर्व एडीसी संगीता तेतरवाल को कार्यभार मुक्त करने के बाद से ही नए एडीसी की तैनाती चरखी दादरी जिले में नहीं की गई है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों पर यह बजट खर्च किया जा चुका है। तकरीबन सभी गांवों में विभिन्न रूपों में विकास कार्य करवाए गए। इनमें गलियों का निर्माण, पानी निकासी प्रबंध, गांव की फिरनी को पक्का करना, चौपाल निर्माण सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं। यह सभी कार्य डी-प्लान के तहत करवाए गए हैं। यह सभी कामकाज एडीसी के निर्देशन करवाए गए। सरकार की ग्रामीण विकास योजना के तहत यह कामकाज करवाए गए। पिछलेे चार माह से जिले में एडीसी तैनात नहीं है। इस वजह से जिले के खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। नए विकास कार्यों पर एक प्रकार से विराम लगा हुआ है। यह सभी पावर एडीसी के पास ही हैं। इन विकास कार्यों में कुुछ काम तो एक्सईएन पंचायती राज की ओर से पूरे करवाए गए और कुछ कार्य सरकारी विभागों की देखरेख में ठेकेदारों के जरिये पूरे करवाए गए। सरकार ने एडीसी कार्यालय को यह छह करोड़ की पेमेंट भेज दी है, लेकिन एडीसी का पद चार माह से खाली होने की वजह से इस पेमेंट का भुगतान अटका हुआ है। एडीसी के सिग्नेचर के बिना इस पेमेंट का भुगतान नहीं हो सकता। एडीसी का पद रिक्त होने से कार्यालय संबंधी अन्य फाइलों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। विकास कार्यों संबंधी फाइलें कार्यालय तक ही सिमटकर रह गई हैं। फाइलें अप्रूवल के लिए हेड ऑफिस तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

4.20 करोड़ वेतन के रूप में अटके
डी-प्लान के अलावा एडीसी कार्यालयों के कर्मचारियों को चार माह से वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों का चार माह का वेतन 4.20 करोड़ रुपये बनता है। ऐसे में कर्मचारियों के समक्ष आजीविका का भी संकट बना हुआ है। इस पेेमेंट का भुगतान भी एडीसी के मैनुवल सिग्नेचर के बिना नहीं किया जा सकता। इसके अलावा इस समय कुछ नए काम भी शुरू होने हैं, लेकिन यह भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं। तत्कालीन एडीसी के यहां से कार्यभार मुक्त कर दिए जाने के बाद नया एडीसी तैनात नहीं किया जा सका है। चरखी दादरी के डीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि अगर डी-प्लान और कर्मचारियों का वेतनमान रुका हुआ है तो मैं जांच करवाऊंगा। जल्द से जल्द भुगतान प्रक्रिया को हम सिरे चढ़वा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed