{"_id":"65736d03a85c403bd50f07c5","slug":"adc-in-dmc-charkhi-dadari-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10397-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एडीसी डॉ. जयेंद्र ने संभाला भिवानी-चरखी दादरी डीएमसी का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एडीसी डॉ. जयेंद्र ने संभाला भिवानी-चरखी दादरी डीएमसी का पदभार
Sat, 09 Dec 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22 भिवानी-चरखी दादरी डीएमसी एवं दादरी एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए प
चरखी दादरी। एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने भिवानी-चरखी दादरी डीएमसी का पदभार संभाल लिया है। नगर परिषद के उपप्रधान संदीप फौगाट के नेतृत्व में शुक्रवार को विभिन्न वार्डाें के पार्षदों ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।
पार्षदों ने उनसे नगर के हर वार्ड में अधिकतम विकास कार्य करवाने की मांग की ताकि शहरवासियों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। डॉ. जयेंद्र ने सभी पार्षदों और प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि वह नगर के प्रत्येक हिस्से में कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उनका पूरा प्रयास यही रहेगा कि प्रत्येक हिस्से की समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकतम कार्य करवाया जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर भी वह गौर करेंगे। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप सैनी, पार्षद मितेश गोयल, पार्षद वीरेंद्र जोगी, पार्षद प्रतिनिधि जतिन फौगाट मौजूद रहे।